2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

असम को मजबूती से जोड़ने में पीएम मोदी का योगदान: देवेंद्र फडणवीस

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
असम को मजबूती से जोड़ने में पीएम मोदी का योगदान: देवेंद्र फडणवीस

सारांश

जोरहाट में एक प्रचार सभा में देवेंद्र फडणवीस ने असम के विकास में पीएम मोदी के योगदान को सराहा। उन्होंने बताया कि कैसे असम में इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति हो रही है और इसे मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्य बातें

असम में इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति।
पीएम मोदी का महत्वपूर्ण योगदान।
जोरहाट में फ्लाईओवर निर्माण।
हितेंद्र नाथ गोस्वामी का चुनावी अभियान।
पूर्वोत्तर के विकास की आवश्यकता।

जोरहाट, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने असम के जोरहाट में भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी के समर्थन में एक प्रभावशाली प्रचार सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम में इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति का दौर शुरू हो चुका है।

फडणवीस ने सभा में कहा, "आप देख सकते हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में असम में इंफ्रास्ट्रक्चर के कई काम हुए हैं। जहां पहले ब्रह्मपुत्र नदी पर केवल तीन पुल थे, वहीं अब 6 पुल और 6 ब्रिज बन चुके हैं या निर्माणाधीन हैं। पहले मेडिकल कॉलेज की संख्या 6 थी, जो अब 15 हो गई है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर नए अस्पताल बनाए गए हैं। सड़कें, हाईवे और रेलवे का ऐसा जाल बिछाया गया है कि असम अब पूरी तरह से कनेक्टेड बन गया है।

उन्होंने आगे कहा, "एक समय था जब लोग कहते थे कि असम को भारत से तोड़ना आसान है। लेकिन पीएम मोदी ने इसे ऐसे जोड़ा है कि यह फेविकोल का जोड़ है, जिसे कोई भी नहीं तोड़ सकता। पीएम मोदी ने पूरे असम को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।"

मुख्यमंत्री फडणवीस ने जोरहाट की स्थानीय उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा, "जोरहाट में पहले एक भी फ्लाईओवर नहीं था, लेकिन आज यहां तीन फ्लाईओवर बन रहे हैं, जिनमें से एक के नीचे हम खड़े हैं। चौथे फ्लाईओवर का काम भी तेजी से चल रहा है। यह पीएम मोदी और सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार की उपलब्धि है।"

इस प्रचार सभा का आयोजन जोरहाट विधानसभा क्षेत्र (कंस्टीट्यूएंसी नंबर 100) के भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी के समर्थन में किया गया। गोस्वामी असम विधानसभा के पूर्व स्पीकर रह चुके हैं और जोरहाट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। सभा में केंद्रीय राज्यमंत्री पबित्रा मार्गरिटा, दिल्ली के विधायक अनिल शर्मा सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

सभा से पहले देवेंद्र फडणवीस ने जोरहाट स्थित मरियानी ठाकुरबाड़ी मंदिर में दर्शन किए और देश की खुशहाली व समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत का विकास तभी संपूर्ण होगा जब पूर्वोत्तर के राज्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। सड़क और रेल कनेक्टिविटी के जरिए असम को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या असम में इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार हुआ है?
हां, असम में पीएम मोदी और सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सुधार हुआ है।
जोरहाट में कितने फ्लाईओवर बन रहे हैं?
जोरहाट में तीन फ्लाईओवर बन रहे हैं और चौथे का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
हितेंद्र नाथ गोस्वामी कौन हैं?
हितेंद्र नाथ गोस्वामी असम विधानसभा के पूर्व स्पीकर हैं और जोरहाट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।
देवेंद्र फडणवीस ने किस मंदिर में दर्शन किए?
देवेंद्र फडणवीस ने जोरहाट स्थित मरियानी ठाकुरबाड़ी मंदिर में दर्शन किए।
भाजपा का समर्थन किसके लिए था?
यह प्रचार सभा भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी के समर्थन में आयोजित की गई थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले