9 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन से 38.20 लाख रुपए नकद बरामद किए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन से 38.20 लाख रुपए नकद बरामद किए?

सारांश

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ ने 38.20 लाख रुपए की नकद राशि बरामद की है। यह कार्रवाई अवैध वेंडरों के खिलाफ चलाए गए अभियान का हिस्सा है। जानें इस मामले की पूरी जानकारी और आयकर विभाग की जांच की स्थिति।

मुख्य बातें

आरपीएफ ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 38.20 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की।
यह कार्रवाई अवैध वेंडरों के खिलाफ चेकिंग अभियान के दौरान की गई।
युवक ने पैसे का वैध स्रोत बताने का प्रयास किया, लेकिन कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।
आयकर विभाग को मामले की सूचना दी गई और जांच जारी है।
बरामद राशि को आरपीएफ पोस्ट पर सुरक्षित रखा गया है।

कानपुर, 15 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक ट्रेन से 38 लाख 20 हजार रुपए की नकद राशि बरामद की। यह कार्रवाई प्रयागराज मंडल के अंतर्गत गठित मंडल स्तरीय वेंडर ड्राइव टीम द्वारा की गई। इस नकदी मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी जा चुकी है और इसकी जांच जारी है।

आरपीएफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेंट्रल स्टेशन पर टीम ने अवैध वेंडरों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान ट्रेन संख्या 12311 के जनरल कोच में एक युवक संदिग्ध स्थिति में झोला लिए दिखाई दिया। जब टीम ने उससे पूछताछ की, तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। संदेह के आधार पर जब उसके झोले की तलाशी ली गई, तो उसमें एक बैग मिला, जिसमें 500, 200 और 100 रुपए के नोटों की गड्डियां थीं।

युवक ने अपना नाम मनीष द्विवेदी (25) बताया। पूछताछ के दौरान उसने कहा कि यह राशि उसके मालिक अभिषेक गुप्ता द्वारा कानपुर में भुगतान के लिए भेजी गई थी, लेकिन उसने इस संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किया।

ट्रेन के कानपुर सेंट्रल पहुँचने के बाद युवक को नकदी से भरे बैग के साथ आरपीएफ पोस्ट लाया गया, जहां उसकी उपस्थिति में पूरी रकम की गिनती की गई। जांच में 500 रुपए की 56 गड्डियां (कुल राशि 28 लाख रुपए), 200 रुपए की 33 गड्डियां (6 लाख 60 हजार रुपए), और 100 रुपए की 36 गड्डियां (3 लाख 60 हजार रुपए) बरामद हुईं। इस प्रकार कुल 38 लाख 20 हजार रुपए नकद बरामद किए गए।

आरपीएफ ने इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी। आयकर विभाग की टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। वर्तमान में बरामद नकद राशि को आरपीएफ पोस्ट कानपुर सेंट्रल पर सुरक्षित रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नकदी का स्रोत वैध था या नहीं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरपीएफ ने कितनी राशि बरामद की?
आरपीएफ ने 38 लाख 20 हजार रुपए की नकद राशि बरामद की।
इस कार्रवाई का उद्देश्य क्या था?
इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध वेंडरों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाना था।
क्या युवक ने पैसे का वैध स्रोत बताया?
युवक ने पैसे का स्रोत बताया, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
आयकर विभाग को कब सूचना दी गई?
आरपीएफ ने आयकर विभाग को मामले की सूचना दी है और जांच जारी है।
इस नकद राशि का क्या हुआ?
बरामद नकद राशि को आरपीएफ पोस्ट कानपुर सेंट्रल पर सुरक्षित रखा गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले