5 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

करोल बाग ट्रैफिक पुलिस का सफल चेकिंग अभियान, चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
करोल बाग ट्रैफिक पुलिस का सफल चेकिंग अभियान, चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद

सारांश

दिल्ली के करोल बाग सर्कल के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चेकिंग अभियान में चोरी के दो वाहनों को बरामद कर अपनी सतर्कता का परिचय दिया। यह कार्रवाई 30 मार्च को की गई थी।

मुख्य बातें

चोरी के दो वाहन बरामद किए गए।
सतर्कता और मुस्तैदी से कार्रवाई की गई।
पुलिस ने अपराधों पर रोक लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस सक्रिय है।
कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपियों को थाने सौंपा गया।

नई दिल्ली, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली के करोल बाग सर्कल के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अपनी सतर्कता और मुस्तैदी का परिचय देते हुए चेकिंग अभियान के दौरान चोरी के दो वाहनों को बरामद किया। यह कार्रवाई 30 मार्च को नियमित ट्रैफिक जांच और प्रवर्तन अभियान के तहत की गई।

पहली घटना शादीपुर चौक पर हुई, जहां ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे एसआई सुरेंद्र और हेड कांस्टेबल निकुंज ने दोपहर करीब 1:20 बजे एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार ने चेकिंग से बचने की कोशिश की, जिससे पुलिसकर्मियों को उस पर शक हुआ। तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने मोटरसाइकिल को रोक लिया और दो युवकों, दीपक (20) और गौरव कुमार (20 वर्ष) को पकड़ लिया।

जांच के दौरान पता चला कि मोटरसाइकिल ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से 18 नवंबर 2022 को चोरी हुई थी। इस मामले में पहले से ही धारा 379 के तहत एफआईआर दर्ज थी। बरामद मोटरसाइकिल और दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रंजीत नगर थाने को सौंप दिया गया।

उसी दिन दूसरी कार्रवाई कमल टी-पॉइंट, न्यू रोहतक रोड के पास की गई। यहां हेड कांस्टेबल देवी दास फुटपाथ पर गलत तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक लावारिस डी-वैन दिखाई दी। वाहन की जांच करने पर पता चला कि यह गाड़ी डीबीजी रोड इलाके से चोरी हुई थी और इस संबंध में बीएनएस की धारा 305 (बी) के तहत ई-एफआईआर दर्ज थी। इसके बाद वाहन को जांच अधिकारी के हवाले कर दिया गया।

इन दोनों घटनाओं से स्पष्ट है कि करोल बाग ट्रैफिक सर्कल का स्टाफ न केवल ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सक्रिय है, बल्कि अपराधों पर रोक लगाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह पूरी कार्रवाई ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम सिंह और एसीपी ट्रैफिक संजय सिंह की देखरेख में की गई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस लगातार सुरक्षित सड़कों और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
RashtraPress
5 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

करोल बाग ट्रैफिक पुलिस ने कब और क्या बरामद किया?
करोल बाग ट्रैफिक पुलिस ने 30 मार्च को चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
क्या कार्रवाई की गई थी?
बरामद की गई मोटरसाइकिलें ग्रेटर नोएडा और डीबीजी रोड क्षेत्र से चोरी हुई थीं।
कौन से पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की?
एसआई सुरेंद्र, हेड कांस्टेबल निकुंज और हेड कांस्टेबल देवी दास ने कार्रवाई की।
क्या आरोपियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज किया गया है?
हां, दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की क्या प्रतिबद्धता है?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सुरक्षित सड़कों और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम कल
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 2 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले