काशीपुर में पुलिस-एसओजी की संयुक्त कार्रवाई: 108 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
सारांश
मुख्य बातें
देहरादून, ११ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। उत्तराखंड के काशीपुर में शनिवार को ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) की एक संयुक्त टीम ने 108 ग्राम स्मैक और एक स्कूटी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्त स्थानीय निवासी हैं।
इस मामले में एसपी काशीपुर एसके सिंह ने बाजपुर रोड स्थित कोतवाली आईटीआई में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए दिए गए आदेशों के अंतर्गत, आईटीआई कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने पिछले शुक्रवार को खोखरा मंदिर रोड पर श्मशान घाट के नजदीक चेकिंग के दौरान खड़कपुर देवीपुरा निवासी चंद्रपाल के पुत्र सचिन कुमार और गणेशी के पुत्र सुनील कुमार नामक स्कूटी चालक को गिरफ्तार किया।
जामा तलाशी में स्कूटी चालक सचिन कुमार के पास से 68 ग्राम और सुनील कुमार के पास से 40 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि यह स्मैक उन्होंने खड़कपुर देवीपुरा निवासी बंटी से खरीदी थी। पुलिस ने धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
सचिन कुमार के खिलाफ लगभग 6 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। इस सिलसिले में, पुलिस ने अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य थानों और जनपदों से जानकारी एकत्र की जा रही है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से उनके संबंधियों का पता लगाया जा रहा है।
एसपी ने जानकारी दी कि दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। संयुक्त टीम में कोतवाली आईटीआई के निरीक्षक रवि सैनी, वरिष्ठ उप निरीक्षक अरविंद बहुगुणा, उपनिरीक्षक सुनील सुतेड़ी (प्रभारी एसओजी काशीपुर), उपनिरीक्षक पंकज कुमार (विवेचक), हेड कांस्टेबल विनय कुमार (एसओजी काशीपुर), कांस्टेबल दीपक जोशी (कोतवाली आईटीआई), और कांस्टेबल हरीश गोस्वामी (एसओजी काशीपुर) शामिल थे।