क्या खूंटी में पारिवारिक विवाद में चाचा की ईंट से हत्या हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या खूंटी में पारिवारिक विवाद में चाचा की ईंट से हत्या हुई?

सारांश

खूंटी में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने चाचा की हत्या कर दी। यह घटना मानसिक तनाव और पारिवारिक समस्याओं का नतीजा है। जानिए कैसे हुआ यह भयानक हादसा।

मुख्य बातें

पारिवारिक विवाद गंभीर परिणाम ला सकता है।
मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
तत्काल पुलिस सहायता आवश्यक है।
सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श जरूरी है।
सचाई और रिश्तों में विश्वास बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

खूंटी, २४ अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के खूंटी जिला के अंतर्गत अड़की थाना क्षेत्र के साके गांव में एक पारिवारिक विवाद के चलते १८ वर्षीय युवक ने अपने चाचा की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस हत्या के आरोपी को शुक्रवार को गांव से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक एतवा सोय को शक था कि उसके चाचा सामू सोय का उसकी मां के साथ नाजायज संबंध है। गुरुवार दोपहर इस मामले को लेकर विवाद बढ़ा और इसके बाद एतवा ने चाचा पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिया।

घटना में गंभीर रूप से घायल सामू सोय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी के निर्देश पर पुलिस उपनिरीक्षक कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ साके गांव पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेजा।

पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को आरोपी एतवा सोय को उसी गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त ईंट, खून से सनी टी-शर्ट और खून लगी मिट्टी के नमूने जब्त किए हैं।

अड़की थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या पूरी तरह पूर्वनियोजित नहीं थी, बल्कि पारिवारिक तनाव और शक के कारण युवक ने अचानक गुस्से में आकर यह कदम उठाया। पुलिस ने इस मामले में अड़की थाना कांड संख्या ५६/२५ और भारतीय न्याय संहिता की धारा १०३(१) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था और अक्सर घर में विवाद करता रहा है। हत्या की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरोपी युवक की उम्र क्या थी?
आरोपी युवक की उम्र १८ वर्ष थी।
पुलिस ने आरोपी को कब गिरफ्तार किया?
पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
क्या हत्या पूर्वनियोजित थी?
पुलिस के अनुसार, हत्या पूर्वनियोजित नहीं थी।
इस मामले में कौन सी धाराएं लगाई गई हैं?
इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा १०३(१) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 12 मिनट पहले
  2. 25 मिनट पहले
  3. 26 मिनट पहले
  4. 27 मिनट पहले
  5. 34 मिनट पहले
  6. 41 मिनट पहले
  7. 44 मिनट पहले
  8. 46 मिनट पहले