31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड में दूसरी शादी के कारण पहली पत्नी ने पति की हत्या करवाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड में दूसरी शादी के कारण पहली पत्नी ने पति की हत्या करवाई?

सारांश

झारखंड के खूंटी जिले में रंजीत महतो की हत्या के पीछे की कहानी है एक पत्नी की नाराजगी और पारिवारिक रंजिश। क्या यह घटना एक साधारण पारिवारिक विवाद का परिणाम है, या इसके पीछे गहरे राज छिपे हैं? जानिए पूरी कहानी में क्या हुआ और किस तरह से पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

मुख्य बातें

दूसरी शादी और पारिवारिक रंजिश के कारण हत्या का मामला।
पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
समाज में बढ़ती समस्याओं का संकेत है यह घटना।
अपराधियों का इतिहास भी इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
साक्ष्य मिटाने की कोशिश हुई थी, जो पुलिस के लिए चुनौती थी।

रांची, 7 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के खूंटी जिले में रंजीत महतो की एक हफ्ते पहले हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने उसकी पहली पत्नी सुगी देवी और उसके भांजे सोनू महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, यह हत्या पारिवारिक रंजिश और दूसरी शादी से उपजे विवाद के कारण की गई थी। खूंटी जिले के डहुपिड़ी के पास कदमा तालाब किनारे 31 अक्टूबरक्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। अगले दिन शव की पहचान रांची के सोनाहातू निवासी रंजीत महतो के रूप में हुई। वह खूंटी शहर के गिरजाटोली, महावीर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था।

एसडीपीओ वरुण कुमार रजक ने शुक्रवार को बताया कि रंजीत की हत्या के पीछे उसकी दूसरी शादी मुख्य कारण बनी। उसने रेणु देवी नामक महिला से दूसरा विवाह किया था, जिससे उसकी पहली पत्नी सुगी देवी नाराज थी। इसी रंजिश में उसने अपने भांजे सोनू महतो और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।

जांच के बाद पुलिस ने खूंटी के डहुगुटू निवासी सुगी देवी और अमृतपुर निवासी सोनू महतो को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

एसडीपीओ ने बताया कि सोनू महतो का आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त भुजाली, पेट्रोल की बोतल और घटना के दौरान पहने गए कपड़ों के जले हुए अवशेष बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, कपड़ों को साक्ष्य मिटाने के लिए जलाया गया था। इस हत्याकांड का खुलासा एसडीपीओ वरुण कुमार रजक के नेतृत्व में गठित टीम ने किया। टीम में थाना प्रभारी मोहन कुमार, एसआई सीताराम दांगी, आदित्य कुमार, एएसआई अंजना मेरी बाड़ा, तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस इस मामले में शामिल दो अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समाज में बढ़ती इस तरह की समस्याओं पर भी विचार करना चाहिए।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रंजीत महतो की हत्या का मुख्य कारण क्या था?
रंजीत महतो की हत्या का मुख्य कारण उसकी दूसरी शादी से उपजी पारिवारिक रंजिश थी।
कौन-कौन से लोग इस मामले में गिरफ्तार हुए?
इस मामले में रंजीत की पहली पत्नी सुगी देवी और उसके भांजे सोनू महतो को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने क्या सबूत बरामद किए?
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त भुजाली, पेट्रोल की बोतल और कपड़ों के जले हुए अवशेष बरामद किए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले