26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

झारखंड: जमीन विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने पांच आरोपियों को धरदबोचा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
झारखंड: जमीन विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने पांच आरोपियों को धरदबोचा

सारांश

झारखंड के खूंटी जिले में सुकरा महतो की हत्या के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने शूटर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि जमीन विवाद ने इस जघन्य अपराध को जन्म दिया। जानिए पूरी कहानी इस रिपोर्ट में।

मुख्य बातें

जमीन विवाद के कारण हत्या की घटना हुई।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।
जमीन विवाद का मामला अदालत तक पहुंचा था।
हत्या की साजिश सुनियोजित तरीके से रची गई थी।

खूंटी, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में घटित मशहूर सुकरा महतो हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए शूटर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक देसी कट्टा और घटनास्थल पर इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में विकास महतो, बिनोद महतो, रामप्रसाद महतो उर्फ छोटू, सिकंदर महतो उर्फ सचिन और रामू महतो शामिल हैं। ये सभी हत्या की साजिश और घटना को अंजाम देने में शामिल थे। 6 मार्च की रात कर्रा थाना क्षेत्र के तिमड़ा गांव में अपराधियों ने सुकरा महतो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।

गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस दौरान उनके बेटे को भी गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना के बाद परिजनों ने कर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। जांच के दौरान जमीन विवाद का मामला सामने आया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की पहचान की और छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

खूंटी के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के पीछे जमीन का पुराना विवाद मुख्य कारण है। सुकरा महतो के ससुर के कोई पुत्र नहीं थे, इसलिए उन्होंने अपनी लगभग 17 एकड़ जमीन अपनी दो बेटियों के नाम कर दी थी। इनमें से एक बेटी सुकरा महतो की पत्नी है।

एसपी के अनुसार जमीन बेटियों के नाम होने से गोतिया पक्ष के कुछ लोग नाराज थे और इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद लंबे समय से चल रहा था। मामला अदालत तक पहुंचा, जहां कोर्ट ने फैसला सुकरा महतो के पक्ष में सुनाया था।

उन्होंने बताया कि अदालत के फैसले के बावजूद आरोपियों की नाराजगी खत्म नहीं हुई और इसी रंजिश में उन्होंने सुनियोजित ढंग से सुकरा महतो की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत 6 मार्च की रात तिमड़ा गांव में उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह हमारे समाज में जमीन विवादों की गंभीरता को भी उजागर करता है। जब ऐसे विवाद जघन्य अपराधों का रूप लेते हैं, तो यह हम सभी के लिए चिंता का विषय बन जाता है। समाज को इस दिशा में जागरूक होने की आवश्यकता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुकरा महतो की हत्या का मुख्य कारण क्या था?
सुकरा महतो की हत्या का मुख्य कारण जमीन का पुराना विवाद था।
पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया?
पुलिस ने इस मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्या सुकरा महतो के बेटे को भी गोली लगी थी?
हाँ, सुकरा महतो के बेटे को भी गोली लगी थी और वह गंभीर रूप से घायल है।
क्या घटना के बाद इलाके में कोई कार्रवाई हुई?
हाँ, घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले