क्या झारखंड के खूंटी में आदिवासी नेता सोमा मुंडा की हत्या के मामले का खुलासा हुआ?

Click to start listening
क्या झारखंड के खूंटी में आदिवासी नेता सोमा मुंडा की हत्या के मामले का खुलासा हुआ?

सारांश

झारखंड के खूंटी में आदिवासी नेता सोमा मुंडा की हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना की जांच में जुटी पुलिस ने खुलासा किया है कि यह हत्या जमीन विवाद के चलते की गई थी। जानिए इस मामले के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में।

Key Takeaways

  • सोमा मुंडा की हत्या जमीन विवाद का परिणाम थी।
  • पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • मुख्य शूटर अब भी फरार है।
  • आदिवासी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।
  • पुलिस तकनीकी जांच कर रही है।

खूंटी, 13 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के खूंटी जिले में आदिवासी नेता पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी खूंटी के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने मंगलवार शाम को एक प्रेस वार्ता में दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बाहा मुंडा, देवा पाहन, अनिश मुंडा, रविया पाहन, रमेश्वर संगा, पंकज कुमार शर्मा और देवव्रत नाथ शाहदेव शामिल हैं। इनमें से एक को छोड़कर सभी आरोपी खूंटी जिले के निवासी हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी तकनीकी जांच की जा रही है। वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य शूटर अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि यह हत्या किसी तात्कालिक विवाद का परिणाम नहीं, बल्कि जमीन विवाद को लेकर रची गई सुनियोजित साजिश थी।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, सोमा मुंडा का कुछ लोगों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने मिलकर उनकी हत्या की योजना बनाई थी। 7 जनवरी 2026 की देर शाम खूंटी थाना क्षेत्र के जमुवादाग गांव के समीप तालाब के पास अपराधियों ने सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उन्होंने बताया कि सोमा मुंडा अपनी पत्नी के साथ बाइक से खूंटी से अपने गांव चलांगी लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और ओवरटेक कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो राउंड फायरिंग में एक गोली उनके सीने में जा लगी। गोली लगने के बाद वे बाइक रोककर खूंटी की ओर जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और वे गिर पड़े। इसके बाद हमलावर फरार हो गए थे।

सोमा मुंडा की पत्नी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। सोमा मुंडा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस घटना के विरोध में 8 जनवरी को खूंटी जिला बंद रहा था।

आदिवासी संगठनों ने इस मामले को लेकर आगामी 17 जनवरी को झारखंड बंद बुलाया है। घटना के बाद पुलिस ने एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। पुलिस का दावा है कि फरार शूटरों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Point of View

बल्कि यह समाज में व्याप्त जमीन विवादों की गंभीरता को उजागर करती है। हमें इस मामले में न्याय की उम्मीद है और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसे अपराध दोबारा न हों।
NationPress
15/03/2026

Frequently Asked Questions

सोमा मुंडा की हत्या कब हुई?
सोमा मुंडा की हत्या 7 जनवरी 2026 को हुई।
पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया है?
पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्या इस हत्या का कारण जमीन विवाद था?
हां, पुलिस के अनुसार यह हत्या जमीन विवाद के चलते की गई थी।
मुख्य शूटर अभी तक क्यों फरार है?
मुख्य शूटर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
आदिवासी संगठनों ने क्या प्रतिक्रिया दी है?
आदिवासी संगठनों ने इस मामले को लेकर 17 जनवरी को झारखंड बंद का आह्वान किया है।
Nation Press