क्या विकास की रफ्तार अब और तेज होगी? एग्जिट पोल के नतीजों पर विजय सिन्हा की प्रतिक्रिया

Click to start listening
क्या विकास की रफ्तार अब और तेज होगी? एग्जिट पोल के नतीजों पर विजय सिन्हा की प्रतिक्रिया

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जोरदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जनता ने एनडीए सरकार पर विश्वास जताया है और विकास की गति को तेज करने का अवसर दिया है। जानिए उनके बयान की खास बातें।

Key Takeaways

  • बिहार की जनता ने डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताया है।
  • विपक्ष को झूठ और भ्रम के लिए जनता ने अस्वीकार कर दिया है।
  • आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।
  • बिहार का भविष्य विकास, रोजगार और स्थिरता में निहित है।

पटना, 12 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आए राष्ट्र प्रेस-मेट्राइज एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता ने फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताया है।

सिन्हा ने कहा, "मैं बिहार के सभी निवासियों को दिल से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमें एक बार फिर विकास की गाड़ी को तेज रफ्तार से आगे बढ़ाने का अवसर दिया है। बिहार की जनता ने राजद और कांग्रेस को सबक सिखाया है, जो केवल वादों की राजनीति में उलझे थे। अब बिहार की जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि झूठी घोषणाओं की राजनीति नहीं चलेगी, बल्कि काम करने वालों को ही मौका मिलेगा।"

उन्होंने आगे कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि एनडीए भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

विपक्ष द्वारा एग्जिट पोल को नकारने पर विजय कुमार सिन्हा ने कटाक्ष करते हुए कहा, "पहले उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया, फिर ईवीएम पर सवाल उठाया और अब एग्जिट पोल को झूठा बता रहे हैं। सच्चाई यह है कि वे हार स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि ये लोग केवल बहाने ढूंढते रहते हैं। अब स्थिति यह है कि 'अप्पू और पप्पू' में से एक विदेश जाएगा और दूसरा दिल्ली-बिहार की चिंता किसी को नहीं है। जब सत्ता में नहीं रह पाते, तो जनादेश पर भी भरोसा नहीं करते।

सिन्हा ने कहा कि जनता ने विपक्ष के झूठ और भ्रम की राजनीति को समझ लिया है। बिहार अब पीछे मुड़कर देखने वाला नहीं है। विकास, रोजगार और स्थिरता ही आने वाले दिनों की पहचान होगी।

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "जब पढ़े-लिखे लोग समाज की सेवा करने के बजाय आतंकवादियों के साथी बन जाते हैं, तब सोचने का समय आ गया है। यह केवल चार अपराधियों की बात नहीं है, बल्कि उन लोगों की भी है जो उन्हें संरक्षण देते हैं।"

सिन्हा ने कहा कि ऐसी मानसिकता के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और समाज को भी जागरूक रहना होगा। उन्होंने कहा, "आतंक और असामाजिक तत्वों को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून अपना काम करेगा और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।"

Point of View

NationPress
18/02/2026

Frequently Asked Questions

क्या एग्जिट पोल के नतीजे सही हैं?
एग्जिट पोल के नतीजों में आमतौर पर चुनावी रुझान को दर्शाया जाता है, लेकिन यह अंतिम परिणाम से भिन्न भी हो सकते हैं।
विजय कुमार सिन्हा ने क्या कहा?
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास कार्यों पर विश्वास जताया है और विपक्ष को सबक सिखाया है।
आगे क्या होगा?
यदि एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते हैं, तो एनडीए सरकार को पुनः सत्ता में आने का मार्ग प्रशस्त होगा।
Nation Press