19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार विकास के पथ पर दौड़ रहा है? एनडीए की जीत सुनिश्चित: राजीव प्रताप रूडी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार विकास के पथ पर दौड़ रहा है? एनडीए की जीत सुनिश्चित: राजीव प्रताप रूडी

सारांश

बिहार चुनाव में एनडीए की जीत का दावा, एग्जिट पोल के आंकड़े और महिला मतदाताओं की भागीदारी ने भविष्यवाणियों को मजबूती दी है। क्या बिहार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है? जानें इस चुनावी विश्लेषण में।

मुख्य बातें

एनडीए ने बिहार में सरकार बनाने का दावा किया है।
बिहार चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।
एग्जिट पोल एनडीए की जीत का संकेत दे रहे हैं।
बिहार में विकास की गति तेज हो रही है।
जाति का प्रभाव चुनाव में महत्वपूर्ण रहा है।

नई दिल्ली, १२ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार चुनाव में हुए महत्वपूर्ण मतदान और एग्जिट पोल के परिणामों के बाद, एनडीए ने बिहार में अगली सरकार बनाने का दावा किया है। एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने का अंदेशा व्यक्त किया गया है।

एनडीए के सभी नेताओं ने यह दावा किया है कि बिहार की जनता ने विकास के लिए एनडीए को वोट दिया है और १४ नवंबर को एक बार फिर से एनडीए सरकार बनाने जा रही है।

राष्ट्र प्रेस मैटराइज सर्वे में एनडीए को बहुमत मिलने पर सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि यह केवल सर्वे नहीं है, बल्कि भारत के सभी सर्वे में एनडीए भारी बहुमत के साथ बिहार में वापसी कर रही है।

उन्होंने कहा कि अगर मैं इस चुनाव का विश्लेषण करूं तो यह स्पष्ट है कि यह चुनाव राहुल गांधी और पीएम मोदी के बीच था। नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के बीच भी। जनता ने एनडीए को समर्थन देकर वोट दिया है। मुझे लगता है कि जिस प्रकार से महिलाएं भारी संख्या में वोटिंग के लिए घरों से निकलीं, यह दिखाता है कि एनडीए के प्रति उनका विश्वास है।

२० साल में एनडीए के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि एक समय था, जब बिहार को पिछड़ा कहा जाता था। आज बिहार विकास के पथ पर दौड़ रहा है और बदल चुका है। बिहार के लोगों ने इस बदलाव को नजदीक से देखा और महसूस किया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में जाति का प्रभाव भी था। मैं राजपूत समाज से हूं और इस समाज ने एनडीए को वोट किया है।

भाजपा सांसद ने कहा कि एग्जिट पोल के समीकरण एनडीए की जीत को सुनिश्चित कर रहे हैं। ६९ प्रतिशत मतदान बिहार के इतिहास में कभी नहीं हुआ। महिला मतदाताओं में ९ प्रतिशत वृद्धि हुई है, यह दिखाता है कि पूरा माहौल एनडीए के पक्ष में है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह बिहार की जनता की आकांक्षाओं का भी प्रतिनिधित्व करता है।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार चुनाव में एनडीए की जीत की संभावनाएं क्या हैं?
एनडीए ने एग्जिट पोल के अनुसार बहुमत मिलने का दावा किया है, जो उनकी विकासात्मक नीतियों का समर्थन दर्शाता है।
महिलाओं की वोटिंग में क्या बदलाव आया है?
महिला मतदाताओं में ९ प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो एनडीए के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है।
बिहार में विकास की स्थिति क्या है?
बिहार अब विकास के पथ पर अग्रसर है और लोगों ने इस बदलाव को महसूस किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले