22 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बीएमसी चुनाव के लिए सीटों की संख्या पर एनडीए से बातचीत चल रही है? : रामदास आठवले

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बीएमसी चुनाव के लिए सीटों की संख्या पर एनडीए से बातचीत चल रही है? : रामदास आठवले

सारांश

बीएमसी चुनाव की तैयारियों के बीच रामदास आठवले ने एनडीए से सीटों की संख्या पर चल रही बातचीत का खुलासा किया। क्या आरपीआई को चुनावी मैदान में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा? जानें इस महत्वपूर्ण चर्चा के बारे में।

मुख्य बातें

बीएमसी चुनाव में कुल 227 वार्ड हैं।
रामदास आठवले ने एनडीए से सीटों की संख्या पर बातचीत की पुष्टि की।
आरपीआई को मुंबई में अधिक सीटें मिल सकती हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरपीआई का सम्मान करने का वादा किया।
राजनीति में सामंजस्य और सहयोग की आवश्यकता है।

मुंबई, 29 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेजी से बढ़ रही हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि बीएमसी चुनाव के लिए सीटों की संख्या पर एनडीए से बातचीत चल रही है।

रामदास आठवले ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए कहा, "रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया भाजपा की पुरानी सहयोगी है। मुंबई की नगर पालिका सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित नगर पालिका है, ऐसे में जब से इसके चुनाव की तारीखों की घोषणा हुई है, तब से शिवसेना और भाजपा के बीच चुनाव को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, जिसमें हमें शामिल नहीं किया गया। हमारी पार्टी को किन वार्डों से चुनाव लड़ाना है, इस पर कोई चर्चा नहीं हुई।"

उन्होंने आगे बताया, "हमने एक बार कहा था कि जो महानगरपालिका का चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे हमारी पार्टी का फॉर्म लें। तब 78 वार्ड से हमारे कार्यकर्ताओं ने चुनाव में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की थी, जिसमें से 26 वार्ड हमने निकाले थे। 26 वार्ड की सूची अमित साटम ने हमें दी थी। हालांकि, अभी तक कोई सीधी बातचीत नहीं हुई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का स्पष्ट संदेश है कि रिपब्लिकन पार्टी का सम्मान किया जाएगा और सीटें दी जाएंगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति पर जल्द चर्चा की जाएगी। भाजपा को हमारे लिए अधिक से अधिक सीटें छोड़नी चाहिए। मुंबई में हमारी ताकत है।

आठवले ने राजनीतिक परिदृश्य पर टिप्पणी करते हुए कहा, "राजनीति का उद्देश्य लाभ कमाना होता है। चुनाव का अर्थ है कि चुने जाने के बाद लोग कार्य करें। जिस तरह कांग्रेस के साथ वंचित बहुजन अघाड़ी गई है, वे कांग्रेस के साथ नहीं जाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने चुनाव में भाग लेने का निर्णय लिया है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे भी एक साथ आ चुके हैं, जबकि दूसरी ओर भाजपा और शिवसेना भी साथ आए हैं। लेकिन कई क्षेत्रों में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं कुछ स्थलों पर आरपीआई को भी सीट देने पर चर्चा चल रही है।

आठवले ने कहा, "देवेंद्र फडणवीस और रविंद्र चौहान हमारे अच्छे मित्र हैं। उन्हें बीएमसी चुनाव में आरपीआई का सही उपयोग करना चाहिए। मुझे लगता है कि कुल 227 वार्ड में हर वार्ड के अंदर रिपब्लिकन पार्टी के लोग मौजूद हैं। ऐसे में मुंबई में शिवसेना और भाजपा को हमारी पार्टी का अच्छा लाभ मिलने वाला है। मुंबई में हमें 14-15 सीटें मिलनी चाहिए। जिस सीट पर हमारी पार्टी मजबूत है, वहां हमें सीट जरूर मिलनी चाहिए। जहां भाजपा सीट छोड़ेगी, वहां हम उनका निशान लेंगे और जहां शिवसेना की सीट छूटेगी, वहां शिवसेना का भी चिन्ह हम ले सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो मुंबई के राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है। रामदास आठवले की टिप्पणियाँ न केवल आरपीआई के लिए, बल्कि सभी राजनीतिक दलों के लिए एक संकेत हैं कि चुनावी सामंजस्य की आवश्यकता है।
RashtraPress
22 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीएमसी चुनाव में कितनी सीटें हैं?
बीएमसी चुनाव में कुल 227 वार्ड हैं।
रामदास आठवले की पार्टी का नाम क्या है?
रामदास आठवले की पार्टी का नाम रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) है।
क्या एनडीए से सीटों की संख्या पर बातचीत हो रही है?
हाँ, रामदास आठवले ने बताया कि एनडीए से सीटों की संख्या पर बातचीत चल रही है।
क्या आरपीआई को चुनाव में सीटें मिलेंगी?
रामदास आठवले ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरपीआई का सम्मान करने का आश्वासन दिया है।
मुंबई में किस पार्टी का प्रभाव है?
मुंबई में भाजपा और शिवसेना का प्रभाव है, लेकिन आरपीआई के लिए भी अवसर हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले