4 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ‘बंपर वोटिंग’ का मतलब ‘बंपर जीत’ है? बिहार में पहले चरण के मतदान पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ‘बंपर वोटिंग’ का मतलब ‘बंपर जीत’ है? बिहार में पहले चरण के मतदान पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बंपर वोटिंग हुई, जिसे भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने एनडीए की जीत के संकेत के रूप में देखा है। उन्होंने मतदान के दौरान जनता के मूड और लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता के बारे में बात की, जबकि विपक्ष के प्रयासों पर भी टिप्पणियां की।

मुख्य बातें

बंपर वोटिंग का अर्थ एनडीए के लिए संभावित जीत।
मतदान से लोकतंत्र के प्रति जनता की प्रतिबद्धता ।
विपक्ष के प्रयासों के बावजूद जनता का विश्वास एनडीए में।
वंदे मातरम् का राष्ट्रीय गीत के रूप में महत्व।
लोकतंत्र में जनता की भागीदारी का महत्व।

नई दिल्ली, 7 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 नवंबर को पहले चरण की 121 सीटों पर हुई भारी मतदान को भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने एनडीए के पक्ष में सकारात्मक बताया है। उन्होंने कहा कि बंपर वोटिंग बंपर जीत का संकेत दे रही है।

दिल्ली में राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मतदान का प्रतिशत स्पष्ट रूप से जनता के मनोभाव को दर्शाता है। कुछ राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को हतोत्साहित करने का प्रयास किया। कभी ईवीएम के बारे में मनगढ़ंत कहानियाँ फैलायी गईं तो कभी वोटों में हेराफेरी का झूठा दावा किया गया। इसके बावजूद, जनता का विश्वास एनडीए के साथ बना हुआ है, जो इस मतदान में स्पष्ट दिखा है।

नकवी ने कहा कि बिहार के लोगों ने पहले चरण में भारी संख्या में मतदान करके लोकतंत्र के प्रति अपने जुनून और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। यह उन लोगों के लिए एक सबक है जिन्होंने उनका मनोबल गिराने की कोशिश की। यह उन लोगों के लिए एक करारा जवाब है जो हमारे देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि चुनाव में हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। जीत का ग्लैमर होता है, तो हार का ग्रेस भी होना चाहिए। लेकिन, विपक्षी दलों के नेता लगातार ऐसी कोशिशें करते हैं जिससे जनता का लोकतंत्र के प्रति विश्वास कमजोर हो जाए।

वंदे मातरम् गीत के माध्यम से भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने उन लोगों को भी जवाब दिया है जो ईमान के खतरे की आशंका जता रहे हैं। नकवी ने कहा कि वंदे मातरम् हमारा राष्ट्रीय गीत है और हमारे देश का गौरव है। यदि कुछ लोगों को लगता है कि उनका 'ईमान' खतरे में है, तो वे सबसे बड़े 'बेईमान' हैं। जिस गीत को संविधान सभा ने राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार किया, उसे सम्मान दिया गया, और जिसे स्वतंत्रता सेनानियों ने पूरे जोश के साथ गाया, यदि वही गीत किसी के ईमान को तोड़ता है, तो इससे बड़ा बेईमान कोई नहीं हो सकता।

नकवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "वंदे मातरम् केवल राष्ट्रीय गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी गौरव है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बिहार विधानसभा चुनाव में हुई बंपर वोटिंग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता का विश्वास लोकतंत्र में है। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि यह मतदान एनडीए के लिए सकारात्मक संकेत है। इस प्रकार, यह चुनावी प्रक्रिया की महत्ता को दर्शाता है, जो देश के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता है।
RashtraPress
4 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में मतदान का प्रतिशत कितना था?
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान का प्रतिशत काफी उच्च था, जो जनता की लोकतंत्र में भागीदारी को दर्शाता है।
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मतदान के बारे में क्या कहा?
मुख्तार अब्बास नकवी ने इसे एनडीए के पक्ष में बंपर वोटिंग कहा और इसे बंपर जीत का संकेत माना।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले