26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हिंदू समाज को दुर्गा पूजा और गरबा में विधर्मियों से सावधान रहना चाहिए? : विनोद बंसल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हिंदू समाज को दुर्गा पूजा और गरबा में विधर्मियों से सावधान रहना चाहिए? : विनोद बंसल

मुख्य बातें

दुर्गा पूजा और गरबा का आयोजन धार्मिक आस्था का प्रतीक है।
हिंदू समाज को पवित्रता की रक्षा करनी चाहिए।
सामाजिक एकता को बढ़ावा देने वाले ये आयोजन हैं।
बाहरी तत्वों से सावधान रहना आवश्यक है।
नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा की जाती है।

नई दिल्ली, 23 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने दुर्गा पूजा और गरबा जैसे पवित्र आयोजनों को लेकर हिंदू समाज से सजग रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो लोग ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ तक नहीं बोल सकते, वे ‘मां दुर्गा की जय’ कैसे बोलेंगे?

विनोद बंसल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "जो ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ तक नहीं बोल सकते, वे ‘मां दुर्गा की जय’ कैसे बोलेंगे, और जो ‘मां दुर्गा’ की जय भी नहीं बोल सकते, वे भला ‘दुर्गा पूजा’ या ‘गरबा’ में किसलिए आएंगे, समझने की बात है। ‘दुर्गा पूजा’ या ‘गरबा’ के आयोजन कोई नाटक, शो, पर्यटन, मनोरंजन या सिर्फ कला का सेक्युलर प्रेजेंटेशन तो हैं नहीं।"

विनोद बंसल ने आगे कहा, "धर्म, आस्था व आराधना के इस महापर्व की पवित्रता, शुचिता और माता-बहनों के साथ आयोजनों की सुरक्षा के लिए हिंदू समाज को सजग रह कर ऐसे विधर्मियों के कुकर्मों से सावधान रहना होगा। साथ ही जिहादियों से किसी प्रकार का कोई व्यवहार (खासकर इन दिनों) न करें, तो ही अच्छा है।"

नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति और आस्था का सबसे प्रमुख त्योहार है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा की जाती है।

नवरात्रि के इन नौ दिनों में गरबा का बड़े पैमाने पर आयोजन किया जाता है, जो हिंदू धर्म की आस्था, संस्कृति और उत्साह का प्रतीक है।

दुर्गा पूजा, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और अन्य राज्यों में, मां दुर्गा की भक्ति और शक्ति की उपासना का महापर्व है। वहीं, गुजरात और अन्य राज्यों में ‘गरबा’ और ‘डांडिया’ नवरात्रि के दौरान उत्साह के केंद्र बिंदु हैं। ये आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दुर्गा पूजा का महत्व क्या है?
दुर्गा पूजा भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख त्योहार है जो मां दुर्गा की शक्ति और भक्ति का प्रतीक है।
गरबा का आयोजन क्यों किया जाता है?
गरबा का आयोजन नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा के साथ किया जाता है, जो संस्कृति और उत्साह का प्रतीक है।
हिंदू समाज को सजग रहने की आवश्यकता क्यों है?
हिंदू समाज को अपने धार्मिक आयोजनों की पवित्रता और सुरक्षा के लिए सजग रहना आवश्यक है।
विनोद बंसल ने क्या कहा?
विनोद बंसल ने कहा कि जो लोग 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' नहीं बोल सकते, वे 'मां दुर्गा की जय' कैसे बोलेंगे।
नवरात्रि का पर्व कब मनाया जाता है?
नवरात्रि का पर्व प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्रि के दौरान मनाया जाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले