29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इंडिया गठबंधन की भाषा पीएम मोदी के खिलाफ नफरत की पराकाष्ठा है? : धर्मेंद्र प्रधान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इंडिया गठबंधन की भाषा पीएम मोदी के खिलाफ नफरत की पराकाष्ठा है? : धर्मेंद्र प्रधान

सारांश

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की भाषा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि यह भाषा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नफरत की पराकाष्ठा को दर्शाती है। जानिए इस विवाद की पूरी कहानी और उसकी राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में स्थिति क्या है।

मुख्य बातें

धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी की अपशब्दों को निंदनीय बताया।
यह विवाद इंडिया गठबंधन की नकारात्मक छवि को उजागर करता है।
बिहार की जनता की प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण होगी।
राजनीतिक भाषा में संयम आवश्यक है।
ऐसे बयान भारतीय संस्कृति और मूल्यों का अपमान हैं।

नई दिल्ली, 28 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'अपशब्द' कहने पर विपक्ष को तीखे शब्दों में फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि यह भाषा राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित पूरे इंडिया गठबंधन की प्रधानमंत्री मोदी के प्रति नफरत की पराकाष्ठा को दर्शाती है।

धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माताजी के खिलाफ ऐसी भाषा इन नेताओं और दलों की खोखली मानसिकता और गहरी निराशा को दर्शाती है।

बिहार के दरभंगा से राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता मंच से माइक से पीएम मोदी के लिए लगातार अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद अब भाजपा विपक्ष पर हमलावर हो गई है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। यह भाषा राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित पूरे इंडिया गठबंधन की प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नफरत की पराकाष्ठा को दर्शाती है। राजद-कांग्रेस के चुनावी मंच से आई यह घृणित टिप्पणी बिहार सहित पूरे देश के हर उस भारतीय का अपमान है, जो अपनी मां को ईश्वरतुल्य मानते हैं।''

उन्होंने लिखा, ''बिहार को अपमानित करने वालों को बढ़ावा देने के बाद अपने व्यक्तिगत आक्रोश और नफरत में प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माताजी के खिलाफ ऐसी भाषा इन नेताओं और दलों की खोखली मानसिकता और गहरी निराशा का प्रमाण है। जनता से आशीर्वाद और समर्थन न मिल पाने की हताशा अब इन नेताओं की भाषा और आचरण से साफ झलक रही है। बिहार की जनता सब देख रही है। पहले बिहार को अपमानित करना और अब प्रधानमंत्री की माताजी को लेकर इस असंवेदनशील व अमर्यादित व्यवहार का जवाब जनता अपने वोट की चोट से देगी।''

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने एक्स पर लिखा, ''राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए की गई अभद्र भाषा बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। यह घटना न केवल प्रधानमंत्री मोदी की मां के प्रति अपमानजनक है, बल्कि यह पूरे देश के लिए भी एक शर्मनाक क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी एक गरीब मां के बेटे हैं, जिन्होंने संघर्ष और संस्कार के माध्यम से राष्ट्रसेवा की भावना भरी और आज 140 करोड़ देशवासियों की सेवा पूरी तन-मन से कर रहे हैं।''

उन्होंने आगे लिखा, ''उनकी माताजी के संस्कार और उनके जीवन के आदर्शों ने उन्हें एक सच्चे देशभक्त और विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बनाया है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की नफरती और गाली-गलौज की भाषा का जवाब बिहार की जनता जरूर देगी। भारतीय सभ्यता, संस्कृति और परंपरा का सम्मान करने वाला व्यक्ति कभी भी ऐसी अभद्र भाषा का उपयोग नहीं कर सकता और न ही किसी को करने देगा।''

संपादकीय दृष्टिकोण

क्योंकि यह केवल उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक संकेत है। ऐसे समय में जब भारतीय संस्कृति और मूल्यों की बात होती है, हमें अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धर्मेंद्र प्रधान ने किस बात पर प्रतिक्रिया दी?
उन्होंने राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने पर प्रतिक्रिया दी।
क्या राहुल गांधी की भाषा पर विवाद है?
हाँ, धर्मेंद्र प्रधान ने इसे नफरत की पराकाष्ठा बताया है।
क्या इसका असर चुनाव पर पड़ेगा?
यह विवाद आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले