10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ममता बनर्जी फिर से बनेंगी बंगाल की सीएम? भाजपा को मिलेगी हार: सपा नेता रविदास मेहरोत्रा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ममता बनर्जी फिर से बनेंगी बंगाल की सीएम? भाजपा को मिलेगी हार: सपा नेता रविदास मेहरोत्रा

सारांश

क्या ममता बनर्जी फिर से बंगाल की मुख्यमंत्री बनेंगी? सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने चुनाव को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। जानें उनका क्या कहना है।

मुख्य बातें

ममता बनर्जी की संभावित जीत की भविष्यवाणी।
भाजपा द्वारा विपक्ष पर दबाव।
ब्राह्मण समुदाय का गुस्सा।
स्वास्थ्य सेवा में गिरावट।

लखनऊ, 9 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आशंका जताई है कि ममता बनर्जी एक बार फिर से बंगाल की सत्ता में काबिज होंगी और मुख्यमंत्री के पद पर लौटेंगी।

सपा नेता का यह बयान ईडी द्वारा कोलकाता में आईपैक पर की गई छापेमारी और टीएमसी नेताओं के दिल्ली में प्रदर्शन के बाद आया। उन्होंने लखनऊ में राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं का दमन कर रही है। आगामी चुनावों में भाजपा को यह ज्ञात है कि वह हारने वाली है, इसलिए ममता बनर्जी को बदनाम करने के लिए ईडी की छापेमारी की जा रही है। भाजपा चाहे जो कर ले, ममता बनर्जी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगी। दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन हुआ, जहां लोगों ने ईडी की कार्रवाई को बदले की भावना से देखा है।

उत्तर प्रदेश के ब्राह्मणों का जिक्र करते हुए सपा नेता ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आई है, तब से ब्राह्मणों के साथ अत्याचार हो रहा है। उनके साथ अन्याय और हत्याएं हो रही हैं, जबकि भाजपा सरकार दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस कारण राज्य में ब्राह्मण समुदाय बहुत गुस्से में है।

केजीएमयू में हुए हंगामे पर रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा के शासन में हर जगह नफरत फैल रही है, तोड़फोड़ और हिंसा हो रही है। भाजपा के नेता भी कह रहे हैं कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा ध्वस्त हो गई है। इससे स्पष्ट हो गया है कि उत्तर प्रदेश में वास्तविकता में कोई सरकार नहीं रह गई है। कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है और सत्ता में बैठे लोगों को अहंकार हो गया है। जनता की समस्याओं से उनका कोई वास्ता नहीं है। स्वास्थ्य सेवा देने वाली जगहों पर भी तोड़फोड़ हो रही है।

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले पर रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के हर आदेश का सम्मान करते हैं। न्याय सभी के लिए समान होना चाहिए। न्याय में देरी अन्याय के बराबर है। भाजपा की सरकार झूठे मुकदमे लगाती है और आरोपों को सिद्ध करने के लिए बड़े वकील खड़े करती है। इससे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बहुत लंबी प्रक्रिया के बाद कुछ लोगों को मुकदमे से बरी किया गया है। कुछ पर आरोप सिद्ध कर दिए गए हैं। विपक्षी नेताओं पर जुल्म करने का काम किया जा रहा है। न्याय सभी के लिए समान होना चाहिए।

जगतगुरु रामभद्राचार्य के राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का नेता इंडिया अलायंस तय करेगा कि विपक्ष का नेता कौन होगा। इंडिया गठबंधन ने विपक्ष का नेता चुना है। कांग्रेस पार्टी के सबसे अधिक सांसद हैं। लोगों को यह जानना आवश्यक है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बंगाल विधानसभा चुनाव कब होंगे?
बंगाल विधानसभा चुनाव 2024 में होने की संभावना है।
ममता बनर्जी की राजनीतिक स्थिति क्या है?
ममता बनर्जी की राजनीतिक स्थिति मजबूत मानी जा रही है, खासकर विपक्षी एकता के साथ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले