क्या एमसीडी उपचुनाव के नतीजों पर मेयर राजा इकबाल का कहना है कि जनता भगवान होती है?
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 3 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। मेयर राजा इकबाल सिंह ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जनता भगवान होती है। हम जनता के निर्णय को खुशी-खुशी स्वीकार करते हैं और इसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है। जनता ने बहुत अच्छा फैसला सुनाया है। हमारी वोटिंग प्रतिशत में 45 फीसदी की वृद्धि हुई है।
उन्होंने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि दिल्ली के चांदनी चौक की सीट काफी लंबे समय बाद भाजपा के खाते में आई है। यह स्पष्ट संकेत है कि जनता एक बार फिर भाजपा के साथ है और चाहती है कि हमें जीत मिले। भाजपा हमेशा प्रदेश के हितों के लिए कार्य करती आई है, यही वजह है कि आज चांदनी चौक में भी कमल खिला है।
उन्होंने आगे कहा कि यह उपचुनाव था, जिसमें आमतौर पर लोगों की रुचि कम होती है। लोग मतदान में भाग लेने से हिचकिचाते हैं। यह एक लोकल मुद्दे का चुनाव था, लेकिन यहां कांटे का मुकाबला देखने को मिला है। सभी सीटों के बीच 50 से 60 सीटों के बीच का अंतर रहा है।
मेयर ने कहा कि दिल्ली की जनता नगर निगम और मुख्यमंत्री के कार्यों से संतुष्ट हैं, क्योंकि हम जनता के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करते।
उन्होंने कहा कि हमारे पास पहले से ही शक्ति थी। इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। निगम पूरी ताकत और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। हम काम में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतते और भविष्य में भी अच्छे से कार्य करेंगे। हम दिल्ली की जनता को शिकायत का कोई मौका नहीं देंगे। जनता ने हमसे उम्मीदें रखी हैं और हम उन पर खरे उतरेंगे।