26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मोनिका बेदी ने अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में अपना करियर छोड़ा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मोनिका बेदी ने अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में अपना करियर छोड़ा?

सारांश

क्या मोनिका बेदी के प्यार ने उनके करियर को बर्बाद कर दिया? जानिए उनकी अनकही कहानी और संघर्ष के बारे में।

मुख्य बातें

मोनिका बेदी का करियर फिल्मी दुनिया में एक समय पर चमक रहा था।
उनका प्यार अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ था।
जेल में बिताए समय ने उनके जीवन को बदल दिया।
वह अब फिटनेस और ब्यूटी टिप्स पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
मोनिका ने एक ब्यूटी सैलून भी खोला है।

नई दिल्ली, 17 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। कभी बॉलीवुड की ग्लैमरस क्वीन, जिसकी खूबसूरती और अभिनय की चर्चा हर जगह होती थी, आज उसकी कहानी एकदम अलग है। उसने उस चमक-दमक वाली फिल्मी दुनिया को, जहाँ हर कोई सफलता की ऊँचाई पर पहुँचने के लिए संघर्ष कर रहा है, अपने प्यार के लिए छोड़ दिया।

यह कोई साधारण प्रेम कहानी नहीं थी, क्योंकि मोनिका बेदी जिस शख्स के प्यार में पड़ी थी और जिसके लिए उसने अपना करियर छोड़ दिया, वह अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम था।

18 जनवरी 1975 को पंजाब के चब्बवाल में जन्मी मोनिका बेदी ने तेलुगू फिल्म 'ताजमहल' से अपने करियर की शुरुआत की। जल्द ही उन्होंने सैफ अली खान के साथ फिल्म सुरक्षा से बॉलीवुड में कदम रखा और गोविंदा, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, चिरंजीवी, सलमान खान और धर्मेंद्र जैसे जाने-माने सितारों के साथ काम किया। उनकी मशहूर फिल्मों में कॉमेडी हिट जोड़ी नंबर 1 शामिल है। लोग सोच रहे थे कि यह लड़की बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने वाली है, लेकिन किस्मत ने कुछ और ही ठान लिया।

1998 में दुबई में एक स्टेज शो के दौरान मोनिका का पहला संपर्क अबू सलेम से हुआ। शुरुआत में अबू ने खुद को एक कारोबारी बताया, लेकिन धीरे-धीरे उसकी बातें और अंदाज ने मोनिका का दिल जीत लिया। उनका रिश्ता बढ़ने लगा, लेकिन जिंदगी के इस मोड़ ने आगे चलकर मोनिका के लिए समस्याएँ खड़ी कर दीं। 2002 में अबू सलेम के साथ उनकी गिरफ्तारी हुई और मोनिका को जेल की कठोर जिंदगी का सामना करना पड़ा।

यह वह समय था जब वह फिल्मी दुनिया से दूर हो गई थीं। जेल में बिताए गए साल उनके लिए आसान नहीं थे, लेकिन उन्होंने अपनी हिम्मत और जज्बे के बल पर उस कठिन समय का सामना किया। 2007 में सजा पूरी होने के बाद मोनिका ने अपने करियर को फिर से संवारने की कोशिश की।

मोनिका ने कई टीवी और रियलिटी शो में भाग लिया। बिग बॉस 2, झलक दिखला जा 3, सिरफिरे और रोमियो रांझा जैसे रियलिटी शो और फिल्मों के जरिए उन्होंने अपनी पहचान फिर से बनाने की कोशिश की। हालाँकि फिल्म इंडस्ट्री में वह पहले जैसी जगह नहीं बना पाईं।

आज मोनिका बेदी मुंबई में छोटे-मोटे शो, स्टेज प्रोग्राम और सोशल मीडिया के जरिए सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर वे फिटनेस और ब्यूटी टिप्स देती हैं और अपने अनुभव फैंस के साथ साझा करती हैं। उन्होंने एक ब्यूटी सैलून भी खोला है, जिससे वे अपनी कमाई का अलग जरिया रखती हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह समाज को भी एक महत्वपूर्ण संदेश देती है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मोनिका बेदी का करियर कैसे शुरू हुआ?
मोनिका बेदी ने तेलुगू फिल्म 'ताजमहल' से करियर की शुरुआत की थी।
क्या मोनिका बेदी अब फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं?
हाँ, मोनिका बेदी आज भी छोटे-मोटे शो और रियलिटी कार्यक्रमों में सक्रिय हैं।
उन्होंने जेल में बिताए समय के बाद क्या किया?
जेल से निकलने के बाद मोनिका ने अपने करियर को फिर से संवारने की कोशिश की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले