19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ओवैसी की पार्टी भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ती है? कांग्रेस नेता दीपक सिंह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ओवैसी की पार्टी भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ती है? कांग्रेस नेता दीपक सिंह

सारांश

कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने एआईएमआईएम पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनकी पार्टी बिहार में भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए चुनावी मैदान में उतर रही है। यह बयान चुनावी माहौल में महत्वपूर्ण मोड़ ला सकता है। जानिए इस मुद्दे पर और क्या कहा गया।

मुख्य बातें

ओवैसी की पार्टी का भाजपा के साथ संभावित संबंध दीपक सिंह का बयान चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकता है राजनीतिक गठजोड़ की संभावना पर चर्चा पीड़ितों के साथ खड़े होने का कांग्रेस का दृष्टिकोण कानूनी मामले और उनकी प्रक्रिया

लखनऊ, 14 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम द्वारा थर्ड फ्रंट बनाने पर कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने जोरदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ओवैसी की पार्टी बिहार में भाजपा को लाभ दिलाने के लिए चुनाव लड़ रही है।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में दीपक सिंह ने कहा कि एआईएमआईएम उस हर स्थान पर चुनाव लड़ती है, जहां भाजपा को किसी न किसी रूप में लाभ पहुंचाना होता है। पहले भी यह सुनने में आया है कि ओवैसी को प्रत्याशियों की सूची भाजपा कार्यालय से मिलती है। संभव है कि उनकी किसी के साथ कोई डील हो।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ पर कांग्रेस नेता ने कहा कि निश्चित रूप से भारत एक महान देश है, इसकी संस्कृति और लोग महान हैं। लेकिन ट्रंप ने पहले भारत का अपमान किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

दिवंगत आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवारवालों से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुलाकात पर कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी पूरे देश में हर पीड़ित के साथ खड़े होते हैं। चाहे सरकार हो या न हो, वे पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा साथ खड़े रहते हैं।

ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि राजभर ने अपना राजनीतिक करियर एक जोकर की तरह बनाया है। वे मीडिया में सुर्खियां बटोरते हैं और फिर यू-टर्न ले लेते हैं। भाजपा के हित में जो सूट करता है, वही करते हैं और डील करते हैं।

दिल्ली दंगों के आरोप में जेल में बंद शरजील इमाम द्वारा बिहार चुनाव लड़ने की इच्छा पर उन्होंने कहा कि कानून में कई ऐसी चीजें हैं जो कुछ लोगों को लाभ और कुछ को नुकसान पहुंचाती हैं। इस मामले में कानून अपना काम करेगा और देश इसे मानेगा।

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर गैंगरेप मामले पर उन्होंने कहा कि देश के किसी भी कोने में गैंगरेप या किसी को पीड़ा पहुंचाना दुखद है। सरकारों को अपने अधिकारों से ऊपर उठकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए और उनके साथ न्याय करना चाहिए। पश्चिम बंगाल में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उचित कार्रवाई होगी, ऐसा हम विश्वास करते हैं।

केरल इंजीनियर आत्महत्या मामले पर प्रियंका गांधी के एक्स पोस्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हर अपराधी खुद को निर्दोष बताता है। इस घटना ने सबको झकझोर दिया है। यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर आत्महत्या करने वाली ने जो बातें उजागर कीं, वे गंभीर हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या ओवैसी की पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है?
कांग्रेस नेता दीपक सिंह के अनुसार, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ रही है।
दीपक सिंह ने ओवैसी पर क्या आरोप लगाए?
दीपक सिंह ने कहा कि एआईएमआईएम भाजपा के हित में चुनावी मैदान में उतरती है और उनके प्रत्याशियों की सूची भाजपा कार्यालय से मिलती है।
भाजपा और एआईएमआईएम के बीच क्या संबंध हैं?
कांग्रेस नेता का दावा है कि एआईएमआईएम भाजपा के सहयोग से चुनावी रणनीति में भाग ले रही है, जिससे भाजपा को लाभ होता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले