ओपी राजभर ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- विदेश में भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं

Click to start listening
ओपी राजभर ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- विदेश में भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं

सारांश

आजमगढ़ के ओपी राजभर ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे हमेशा भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं। जानिए इस पर क्या कहा उन्होंने।

Key Takeaways

  • राहुल गांधी पर ओपी राजभर के गंभीर आरोप।
  • एआई समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन विवादित।
  • चुनाव आयोग की आलोचना का संदर्भ।

आजमगढ़, 25 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली के एआई समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर हंगामा जारी है। इस बीच भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रद्रोही कहा। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने बुधवार को इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए कहा, "यह अनुराग ठाकुर की व्यक्तिगत राय है। लेकिन यह निश्चित है कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं या बोलते हैं, तो वे भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं और दुनिया के सामने भारत की बेइज्जती करते हैं।"

ओपी राजभर ने आगे कहा, "राहुल गांधी चुनाव आयोग की आलोचना करते हैं और उसे गलत ठहराते हैं, जबकि चुनाव आयोग की बदौलत ही वे सांसद बने हैं। यदि वे आयोग की गलती के कारण चुनाव जीतते हैं, तो पहले उन्हें इस्तीफा देना चाहिए और फिर चुनावी मैदान में आना चाहिए। एक तरफ वे सांसद हैं और दूसरी तरफ आरोप भी लगा रहे हैं। राहुल गांधी हमेशा भारत को दुनिया के सामने कटघरे में खड़ा करते रहते हैं और इसे बदनाम करने में लगे रहते हैं।"

राजभर ने समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा करने की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अवधेश प्रसाद को सद्बुद्धि आई है कि कम से कम वे सही बात कह रहे हैं। प्रदर्शन करने के अपने-अपने तरीके हैं। जब एआई का सम्मेलन हो रहा हो और विभिन्न देशों के लोग मौजूद हों, वहां निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन करना और तोड़फोड़ करना निंदनीय है।

दिल्ली में लश्कर-ए-तैयबा के बांग्लादेश मॉड्यूल मामले में आरोपियों को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है, जिस पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आतंकवाद के नाम पर निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप लगाया है। ओपी राजभर ने मसूद के बयान की निंदा की और कहा कि यदि ऐसा है, तो मसूद जेल में क्यों नहीं हैं?

उन्होंने कहा, "मसूद झूठ बोल रहे हैं, वे सच्चाई को स्वीकार करने वाले नहीं हैं। वे केवल वोट की राजनीति करते हैं। प्रयागराज और कुशीनगर में मदरसों में नोट छापे जा रहे थे। क्या ऐसे मामलों की जांच नहीं होगी? जब सभी सामान और उपकरण पकड़े जा रहे हैं, तो आप कह रहे हैं कि यह गलत है। वे केवल वोट की राजनीति के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं, जबकि उन्हें सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए।"

Point of View

बल्कि यह भारत की छवि को लेकर भी गहरा संबंध रखता है।
NationPress
19/04/2026

Frequently Asked Questions

ओपी राजभर ने राहुल गांधी के बारे में क्या कहा?
ओपी राजभर ने कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, तो वे भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं।
राहुल गांधी की चुनाव आयोग पर क्या टिप्पणी है?
राहुल गांधी चुनाव आयोग की आलोचना करते हैं, जबकि वे उसी आयोग की बदौलत सांसद बने हैं।
यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन क्यों विवादित है?
यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन एआई समिट के दौरान हुआ, जिसे ओपी राजभर ने निंदनीय बताया।
Nation Press