26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राहुल गांधी अपनी गलतियों को छिपाने के लिए संविधान की लाल किताब लहरा रहे हैं? : पंकज चौधरी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल गांधी अपनी गलतियों को छिपाने के लिए संविधान की लाल किताब लहरा रहे हैं? : पंकज चौधरी

सारांश

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राहुल गांधी के संविधान के संदर्भ में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी गलतियों को छिपाने के लिए संविधान की लाल किताब लहरा रहे हैं।

क्या जनता उनकी सच्चाई को जान चुकी है?

मुख्य बातें

पंकज चौधरी ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
संविधान का उल्लंघन एक बड़ा मुद्दा है।
कावड़ यात्रा को लेकर सपा सुप्रीमो के बयान पर पलटवार किया गया।
एफडीआई और रोजगार पर पंकज चौधरी ने अपने विचार साझा किए।

गोंडा, १३ जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के आवास पर जाकर उनके पिता दिवंगत राजा आनंद सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की।

उन्होंने कहा, "मैं आज यहां विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता राजा आनंद सिंह को श्रद्धांजलि देने आया था। राजा आनंद सिंह सांसद और प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे थे। उनका निधन हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति है। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदना है।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संविधान दिखाए जाने पर उन्होंने कहा कि जो कानून पार्लियामेंट से पास होता है, उसे राहुल गांधी ने फाड़ने का प्रयास किया है। संविधान का उल्लंघन राहुल गांधी और उनकी पार्टी लगातार कर रही है। अपनी गलतियों को छिपाने के लिए वे संविधान की लाल किताब लहरा रहे हैं। वे लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। जनता उनकी सच्चाई जान चुकी है और समय आने पर उन्हें उचित सबक सिखाएगी।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाए गए सवाल को लेकर कहा कि यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि उत्तर प्रदेश में किस समय जंगल राज था, वर्तमान में प्रदेश में कानून व्यवस्था है। आप दोनों की तुलना स्वयं कर सकते हैं।

कावड़ यात्रा को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि उनके पिता ने राम जन्मभूमि के कारसेवकों पर अत्याचार किया था, आज अगर हमारे हिंदू समाज के लोग कावड़ यात्रा ले जा रहे हैं तो उन्हें सुविधाएं देना गलत नहीं है।

एफडीआई और आउटसोर्सिंग पर पंकज चौधरी ने कहा कि अगर आप मानते हैं कि एफडीआई के कारण युवा संकट में जाएंगे, तो यदि देश में वैश्विक निवेश नहीं आएगा, तो हमारे युवा रोजगार कहां से पाएंगे। आज एफडीआई को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पंकज चौधरी ने किस बात पर प्रतिक्रिया दी?
उन्होंने राहुल गांधी के संविधान दिखाने के मामले पर कहा कि कांग्रेस लगातार संविधान का उल्लंघन कर रही है।
कावड़ यात्रा को लेकर पंकज चौधरी का क्या कहना था?
उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा को सुविधाएं देना कोई गलत बात नहीं है।
एफडीआई पर पंकज चौधरी का क्या मत है?
उन्होंने कहा कि एफडीआई के बिना युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले