27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राहुल-तेजस्वी के पास संस्कार और संस्कृति का ख्याल नहीं है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल-तेजस्वी के पास संस्कार और संस्कृति का ख्याल नहीं है?

सारांश

भाजपा नेता अनिल शर्मा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर अमर्यादित टिप्पणियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं में संस्कार और संस्कृति का अभाव है। जानें इस प्रेस वार्ता में और क्या कहा गया।

मुख्य बातें

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर भाजपा का गंभीर आरोप।
संस्कार और संस्कृति का अभाव दर्शाने वाली टिप्पणियाँ।
आने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की स्थिति पर सवाल।

पटना, ३ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा ने बुधवार को कहा कि बिहार की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी से यहां के लोग मर्माहत हैं। आश्चर्य है कि इस घटना को लेकर अब तक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने खेद तक व्यक्त नहीं किया, यह दर्शाता है कि इनके पास न संस्कार है और न संस्कृति का ख्याल है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन को इस घटना की कीमत चुकानी पड़ेगी। वैसे, राहुल गांधी से खेद की उम्मीद भी नहीं है क्योंकि इससे पहले भी उन्होंने देश के पीएम के लिए तू-तड़ाक की भाषा बोली है।

उन्होंने आगे कहा, "आने वाले विधानसभा चुनाव में जंगलराज और मंगलराज के बीच की लड़ाई होगी। सुशासन और कुशासन, सामाजिक समरसता बनाम जातीय उन्माद, सदाचार बनाम भ्रष्टाचार, विकास बनाम विनाश तथा सनातन बचाने और मिटाने वालों के बीच लड़ाई होगी। इस दौरान जो माहौल बनेगा उसका परिणाम होगा कि महागठबंधन की हालत २०१० से भी बदतर होने वाली है।"

अनिल शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने जीवनकाल में कभी पीएम नहीं बनने वाले हैं। राहुल गांधी ने अपने आचरण से अपना व्यक्तित्व और सम्मान खो दिया है।

भाजपा नेता ने राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' को लेकर आरोप लगाया कि 'वोट चोरी' की बात करना उनका बहाना है, उनकी योजना देश में अराजकता फैलाकर बांग्लादेश बनाना है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव राष्ट्रविरोधी और सनातन विरोधी ताकतों के इशारों पर देश में अराजकता पैदा करना चाहते हैं। उन्हें राष्ट्र सम्मान से कोई मतलब नहीं है।

इस दौरान उन्होंने एनडीए महिला मोर्चा के चार सितंबर के 'बिहार बंद' के लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील की। इस प्रेस वार्ता में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष रणवीर नंदन और मीडिया सह प्रभारी सूरज पांडेय भी उपस्थित रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन हमें यह देखना होगा कि क्या इस प्रकार की बयानबाजी से राजनीतिक विमर्श में सकारात्मकता आती है या केवल विवाद बढ़ता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अनिल शर्मा ने राहुल गांधी पर क्या आरोप लगाए?
अनिल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियाँ की हैं और उन्होंने इसका खेद भी नहीं व्यक्त किया है।
भाजपा का महागठबंधन के खिलाफ क्या रुख है?
भाजपा का मानना है कि महागठबंधन को इस घटना की कीमत चुकानी पड़ेगी और आने वाले चुनाव में उनकी स्थिति कमजोर होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले