10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या विधानसभा विजन डॉक्यूमेंट पर नॉनस्टॉप चर्चा जारी है? अखिलेश का तंज, सोती रही सरकार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विधानसभा विजन डॉक्यूमेंट पर नॉनस्टॉप चर्चा जारी है? अखिलेश का तंज, सोती रही सरकार

सारांश

उत्तर प्रदेश विधानमंडल में 'विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश' पर चर्चा हो रही है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष'। इस महत्वपूर्ण चर्चा में कई विधायक अपनी आवाज उठा रहे हैं।

मुख्य बातें

विधानसभा में चर्चा का केंद्र बिंदु 'विकसित भारत' है।
अखिलेश यादव ने सरकार की आलोचना की।
सपा विधायक पूजा पाल ने सकारात्मक टिप्पणी की।
सरकार ने शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय खोले हैं।
विपक्ष ने कई सवाल उठाए हैं।

लखनऊ, 14 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश विधानमंडल में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश पर बुधवार से सदन में चर्चा चल रही है। इसी बीच, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने सरकार पर एक बड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सोती रही सरकार और जागता रहा विपक्ष। विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा के दौरान सपा प्रमुख ने सरकार की आलोचना की।

अखिलेश यादव ने सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव की दो वीडियो साझा की, जिसमें वे सोते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, एक वीडियो में विपक्ष के सदस्य जागते हुए दिखाई दे रहे हैं, जैसे कि सपा विधायक पंकज मालिक, कमाल अख्तर, फहीम, अतुल प्रधान, और संग्राम यादव

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष। भाजपा ने 24 घंटे का सदन चलाकर यह साबित कर दिया है कि वे प्रदेश चलाने में कितने पीछे रह गए हैं, इसलिए वे चौबीसों घंटे काम करने की बात कर रहे हैं। भाजपा सरकार को यह बताना चाहिए कि उनके मुखिया से लेकर मंत्री और कितने विधायक चौबीसों घंटे उपस्थित रहे। जनता 24 घंटे सदन चलाने के पीछे के तर्क पूछ रही है। दिन घटाकर और घंटे बढ़ाकर सरकार क्या हासिल करना चाहती है? भाजपा कम-से-कम सदन को अपनी इवेंटबाजी से दूर रखे। रातभर जागकर भाजपाई खुद को क्या साबित करना चाहते हैं?

इस बीच, सदन में सपा की बागी विधायक पूजा पाल ने भाजपा राज में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज़ीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लागू करके मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया है, जिससे अतीक अहमद जैसे अपराधी मारे गए। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि मेरे पति की हत्या किसने की। मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करना चाहती हूं कि उन्होंने मेरी बात तब सुनी जब किसी और ने नहीं सुनी।

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में जीरो टॉलरेंस नीतियां लागू करके मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया, जिसके कारण अतीक अहमद जैसे अपराधी मारे गए। आज पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर भरोसे से देखता है। मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया। मैंने तब आवाज उठाई जब मैंने देखा कि कोई भी अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ना नहीं चाहता। जब मैं इस लड़ाई से थकने लगी, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया।"

उत्तर प्रदेश मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि ऐतिहासिक सदन चला है। सदन की परिचर्चा इतिहास के पन्नों में दर्ज की जाएगी। मंथन के बाद जो अमृत निकल रहा है, उससे विकास की गाथाएं लिखी जाएंगी और उससे हमारी आने वाली पीढ़ियां भी प्रभावित होंगी। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने यूपी विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर 24 घंटे चल रही चर्चा पर कहा कि 18 मंडल में अटल आवासीय विद्यालय खोलकर गरीब और कमजोर बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है।

विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि किसी और देश ने आस्तीन के सांप नहीं पाले हैं लेकिन हमने कई आस्तीन के सांप पाले हुए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति बहुत संवेदनशील है। जहां एक ओर सरकार विकास की बात कर रही है, वहीं विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह एक ऐसा मुद्दा है जो न केवल राजनैतिक बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विधानसभा में चर्चा का मुख्य विषय क्या है?
मुख्य विषय 'विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश' है।
अखिलेश यादव ने सरकार पर क्या आरोप लगाया?
उन्होंने कहा कि सरकार सो रही है जबकि विपक्ष जाग रहा है।
पूजा पाल ने कानून व्यवस्था के बारे में क्या कहा?
उन्होंने सकारात्मक टिप्पणी की और बताया कि मुख्यमंत्री ने ज़ीरो टॉलरेंस नीतियां लागू की हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 दिन पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 12 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले