25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड में लातेहार के रेलवे लोडिंग साइट पर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड में लातेहार के रेलवे लोडिंग साइट पर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया?

सारांश

झारखंड के लातेहार में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। ये अपराधी टोरी रेलवे स्टेशन पर हमले की योजना बना रहे थे। एसपी कुमार गौरव ने इस मामले की जानकारी दी है।

मुख्य बातें

गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ेगी।
अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई प्रशंसनीय है।
रंगदारी वसूलने की कोशिशें नाकाम हुई हैं।
स्थानीय लोगों में विश्वास बढ़ा है।

लातेहार, 22 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने राज्य के कुख्यात अपराधी राहुल सिंह के गैंग के पांच गुर्गों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। ये अपराधी जिले के टोरी रेलवे स्टेशन स्थित कोयला लोडिंग साइट पर हमले की तैयारी कर रहे थे।

एसपी कुमार गौरव ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि गिरफ्तार अपराधियों में विश्वनाथ उरांव, संदीप यादव, फुलचंद खलखो, तुलसी मुंडा और तनवीर अंसारी शामिल हैं। उनकी उम्र 19 से 33 वर्ष के बीच है। इनमें संदीप यादव गुमला का रहने वाला है, जबकि बाकी चार आरोपी रांची के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से दो देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

बताया गया कि आरोपी टोरी रेलवे स्टेशन पर चल रहे कोयला लोडिंग कार्य में लगे मजदूरों पर फायरिंग करने की योजना बना रहे थे। उनका मकसद इलाके में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलना था। एसपी को सूचना मिली थी कि राहुल सिंह ने अपने कुछ गुर्गों को टोरी साइडिंग पर गोलीबारी करने को कहा है।

सूचना की पुष्टि के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंदवा थाना क्षेत्र के परसही डगडगी पुल के पास सभी पांच अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। राहुल सिंह गैंग ने पिछले कुछ महीनों में रांची, रामगढ़ और खलारी कोयला क्षेत्र में गोलीबारी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।

इस गिरोह द्वारा कारोबारी और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों से अवैध वसूली की कई शिकायतें अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। एसपी ने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह समाज में सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाएगी।
RashtraPress
25 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लातेहार में गिरफ्तार अपराधियों की संख्या कितनी है?
पुलिस ने लातेहार में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधियों की उम्र क्या है?
गिरफ्तार अपराधियों की उम्र 19 से 33 वर्ष के बीच है।
इन अपराधियों के पास से क्या चीजें बरामद हुई हैं?
पुलिस ने इन अपराधियों के पास से दो देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
राहुल सिंह का गैंग किस प्रकार की गतिविधियों में शामिल है?
राहुल सिंह का गैंग अवैध वसूली और दहशत फैलाने में शामिल है।
पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए क्या कदम उठाए?
पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई की और सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले