27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

लकी अंसारी का अद्भुत प्रदर्शन, बिहार बोर्ड 12वीं में मिली दूसरी रैंक

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
लकी अंसारी का अद्भुत प्रदर्शन, बिहार बोर्ड 12वीं में मिली दूसरी रैंक

सारांश

पुर्णिया के लकी अंसारी ने बिहार बोर्ड 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम से शानदार 478 अंक हासिल कर राज्य में दूसरी रैंक प्राप्त की। उनके परिवार की मेहनत और समर्थन ने उन्हें इस सफलता तक पहुँचाया।

मुख्य बातें

लकी अंसारी ने बिहार बोर्ड 12वीं में 478 अंक प्राप्त कर दूसरी रैंक हासिल की।
उनके पिता फुटपाथ पर काम करते हैं और माँ स्कूल में रसोइया हैं।
लकी ने कठिनाइयों का सामना करते हुए मेहनत की।
बिहार बोर्ड के परिणाम में कुल 85.19 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।
साइंस स्ट्रीम में आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।

पुर्णिया, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने एक बार फिर अपने पहले रिजल्ट जारी करने के रिकॉर्ड को कायम रखते हुए सोमवार को दोपहर 01:30 बजे 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया है। इस वर्ष कुल 85.19 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उतीर्ण हुए।

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिन छात्रों ने अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है, उनमें लकी अंसारी का नाम प्रमुख है। लकी ने आर्ट्स स्ट्रीम से बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में 478 अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया।

बीएसईबी में कला स्ट्रीम से शानदार रैंक प्राप्त करने वाले लकी अंसारी ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए कहा, "मैंने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में 478 अंक प्राप्त किए और राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मेरे परिवार, माता-पिता, सभी शिक्षक और भाई-बहन इस सफलता से बहुत खुश हैं।"

उन्होंने बताया, "मैं भविष्य में शिक्षक बनना चाहता हूं और इसके बाद कुछ बड़ी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहता हूं। मेरे पिता फुटपाथ पर घड़ी का काम करते हैं और माँ स्कूल में रसोइया हैं। मुझे पढ़ाई में अपने परिवार का पूरा सहयोग मिला। कठिनाइयों का सामना करते हुए मैंने लगातार मेहनत की। मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी इसी तरह प्रगति करता रहूंगा।" उन्होंने कहा, "मैं अपनी इस उपलब्धि के लिए सबसे पहले अपने माता-पिता को धन्यवाद देना चाहता हूं और फिर उन शिक्षकों को जिन्होंने मुझे सही मार्गदर्शन दिया।"

उन्होंने साझा किया, "मैं प्रतिदिन 6-7 घंटे की सेल्फ-स्टडी करता था।" वे आगे कहते हैं, "राज्य में पहले स्थान पर आने पर 2 लाख रुपए और एक लैपटॉप पुरस्कार में दिया जाता है। वहीं, दूसरे स्थान पर आने पर डेढ़ लाख रुपए और एक लैपटॉप दिया जाता है। मैंने ट्यूशन का खर्च उठाने के लिए करीब 5 महीने मेडिकल स्टोर में काम किया।"

उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा में उन्हें 500 में से 462 अंक मिले थे। वे कहते हैं, "अगर मुझे प्रैक्टिकल में 1 और अंक मिल जाता तो मैं इस बार पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल कर लेता।"

लकी अंसारी के पिता ने उनके राज्य में दूसरा स्थान हासिल करने पर कहा, "मैंने हमेशा अपने बच्चों को कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी है। एक गरीब परिवार होने के नाते हम चाहते थे कि कम से कम हमारा नाम रोशन हो। हमारे तीनों बच्चे शिक्षित हैं और मैं अपने बेटे की इस उपलब्धि से बहुत खुश हूं।"

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम से समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। कॉमर्स स्ट्रीम से अदिति कुमारी ने 480 अंक प्राप्त किए हैं, जबकि आर्ट्स स्ट्रीम में गयाजी की निशु कुमारी ने 479 अंकों के साथ राज्य में पहला रैंक प्राप्त किया है। सभी स्ट्रीम से टॉप फाइव में कुल 26 छात्रों ने स्थान बनाया है, जिनमें से 19 लड़कियां शामिल हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो यह दर्शाता है कि कठिन परिश्रम और परिवार का समर्थन किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। लकी अंसारी ने साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लकी अंसारी ने कितने अंक प्राप्त किए?
लकी अंसारी ने बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 478 अंक प्राप्त किए।
लकी के पिता का क्या व्यवसाय है?
लकी के पिता फुटपाथ पर घड़ी का काम करते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं में उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत क्या है?
इस वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 85.19 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।
कौन पहले स्थान पर आया?
साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।
लकी अंसारी की सफलता का राज क्या है?
लकी ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन 6-7 घंटे की सेल्फ-स्टडी की और अपने परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले