हरियाणा की प्रिया ने 98.2 प्रतिशत अंक के साथ सीबीएसई 10वीं में हासिल किया जिला टॉपर का खिताब
सारांश
Key Takeaways
- प्रिया ने 98.2 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉपर का खिताब जीता।
- यह सफलता ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली एक छात्रा की है।
- प्रिया का स्कूल आनंद स्कूल फॉर एक्सीलेंस है।
- उनकी सफलता ने पूरे हांसी क्षेत्र में गर्व का अनुभव कराया है।
- प्रिया की प्रेरणा से अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की उम्मीद है।
चंडीगढ़, 16 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए। इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में हरियाणा के हिसार जिले की छात्रा प्रिया का नाम भी शामिल है।
प्रिया ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में सबसे ऊँचा स्थान पाया है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली प्रिया ने अपने जिले का नाम रौशन किया है। इस उपलब्धि के लिए प्रिया का आनंद स्कूल फॉर एक्सीलेंस में एक समारोह के दौरान भव्य स्वागत किया गया।
प्रिया की इस सफलता से न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे हांसी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी मेहनत और लगन ने अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन दिया है। प्रिया ने हांसी के सभी स्कूलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।
स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्रिया का फूलों की मालाओं से स्वागत किया और उनकी इस उच्च उपलब्धि पर खुशी का इजहार किया। पूरे स्कूल में उत्सव का माहौल बना रहा।
प्रिया और उनके पिता सुनील ने अपनी खुशी का इजहार किया। प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी निरंतर मेहनत, माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग को दिया है।
प्रिया ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि वह आगे जेईई की तैयारी करेंगी।
प्रिया की इस सफलता से गांव और क्षेत्र के लोगों में गर्व का अनुभव हो रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी सतेंद्र और स्कूल के निदेशक आनंद ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्र प्रगति कर रहे हैं, खासकर बेटियों ने यह सफलता हासिल की है। स्कूल के आधे से अधिक बच्चों ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जो गर्व की बात है।
स्कूल संचालक साहिल ने कहा कि बेटी ने हांसी जिले का नाम रोशन किया है और यह सफलता यह साबित करती है कि मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।