3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सीबीएसई 10वीं के परिणाम: 90% से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 2.21 लाख को पार कर गई

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सीबीएसई 10वीं के परिणाम: 90% से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 2.21 लाख को पार कर गई

सारांश

सीबीएसई ने कक्षा 10 के परिणाम घोषित किए हैं, जिसमें 90% से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 2.21 लाख से अधिक है। जानिए इस वर्ष के महत्वपूर्ण आंकड़े और विशेष आवश्यकता वाले छात्रों की उपलब्धि।

मुख्य बातें

सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित हुए।
90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 2,21,574 है।
कंपार्टमेंट श्रेणी में 1,47,172 छात्र हैं।
उत्तीर्ण प्रतिशत 93.70% है।
विशेष आवश्यकता वाले छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 के लिए 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 55368 निर्धारित की है, जो कि कुल छात्रों का लगभग 2.24 प्रतिशत है। इसके अलावा, 2,21,574 छात्रों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं, जो कि सभी सफल विद्यार्थियों का लगभग 8.96 प्रतिशत है।

सीबीएसई के ये आँकड़े दिखाते हैं कि करीब 2.5 लाख छात्र उच्च अंकों की श्रेणी में शामिल हैं। यह आंकड़ा मेधावी छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का भी संकेत देता है।

गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड ने बुधवार को वर्ष 2026 के कक्षा 10 बोर्ड परिणाम की घोषणा की। परीक्षा परिणामों के अनुसार, इस वर्ष कुल 24,83,479 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 24,71,777 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 23,16,008 छात्र सफल घोषित हुए। इस बार उत्तीर्ण प्रतिशत 93.70 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष 93.66 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है। यह 0.04 प्रतिशत की वृद्धि स्थिर और सकारात्मक प्रदर्शन को दर्शाती है।

विशेष आवश्यकता वाले छात्रों की बात करें तो, इस वर्ग के 452 छात्रों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए तथा 91 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। यह समावेशी शिक्षा के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है, जिससे यह वर्ग भी सफलता की ओर बढ़ रहा है।

कक्षा 10 के वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों के साथ जारी आंकड़ों में छात्रों के उच्च प्रदर्शन और समग्र शैक्षणिक स्तर की स्पष्टता दिखाई देती है। इस वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है, जबकि कुछ छात्रों को सुधार का अवसर भी दिया गया है।

इस वर्ष कुल 1,47,172 छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, जो कुल परीक्षार्थियों का लगभग 5.95 प्रतिशत है। यह प्रतिशत पिछले वर्ष के लगभग समान स्तर पर बना हुआ है, जो प्रदर्शन की स्थिरता को दर्शाता है। वर्ष 2025 में यह संख्या 1,41,353 थी।

विशेषज्ञों के अनुसार, बड़ी संख्या में छात्रों का 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाना शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों की मेहनत दोनों का संकेत है। कंपार्टमेंट में आए छात्रों के लिए दूसरी परीक्षा प्रणाली एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है, जिससे वे अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

सकारात्मक संकेत है। विशेष आवश्यकता वाले छात्रों का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन, समावेशी शिक्षा की सफलता को दर्शाता है।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम कब घोषित हुए?
सीबीएसई ने कक्षा 10 के परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किए।
कितने छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए?
इस वर्ष 2,21,574 छात्रों ने कक्षा 10 में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए।
कंपार्टमेंट श्रेणी में कितने छात्र रखे गए हैं?
इस वर्ष कुल 1,47,172 छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है।
कक्षा 10 के उत्तीर्ण प्रतिशत में क्या बदलाव आया है?
इस वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.70% है, जो पिछले वर्ष के 93.66% से थोड़ा अधिक है।
विशेष आवश्यकता वाले छात्रों की उपलब्धि कैसी रही?
इस वर्ष 452 विशेष आवश्यकता वाले छात्रों ने 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले