सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परिणाम घोषित, 93.70% छात्रों ने किया उत्तीर्ण
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम बुधवार को शाम 4 बजे जारी किया है। ऐसे छात्र जो परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं।
सीबीएसई ने अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ डिजिलॉकर ऐप और उमंग ऐप पर भी उपलब्ध कराया है। छात्र इन माध्यमों से भी अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
इस वर्ष कक्षा 10वीं के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 93.70 प्रतिशत है, जो कि पिछले वर्ष की अपेक्षा बेहतर है। 2025 में यह प्रतिशत 93.66 प्रतिशत था।
सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 24,71,777 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 25,08,319 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। इसमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं। सीबीएसई ने विभिन्न 83 विषयों के लिए कुल 8,075 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी।
सीबीएसई 10वीं के परिणाम की जांच के लिए छात्रों को सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या डिजिलॉकर ऐप एवं उमंग ऐप पर जाना होगा। होमपेज पर सीबीएसई 10वीं परिणाम 2026 के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद छात्रों को अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी और सबमिट करना होगा। परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रकट हो जाएगा। रिजल्ट देखने के बाद इसे डाउनलोड कर लेना चाहिए। भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।
बता दें कि सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च तक विभिन्न 83 विषयों के लिए 8,075 परीक्षा केंद्रों पर किया था।