दिल्ली के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड में किया शानदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का गर्वित संदेश

Click to start listening
दिल्ली के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड में किया शानदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का गर्वित संदेश

सारांश

दिल्ली के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93.70%25 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। जानें पूरी कहानी।

Key Takeaways

  • सीबीएसई 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.70%25 है।
  • दिल्ली के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
  • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्रों की मेहनत की सराहना की।
  • अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी बधाई दी।
  • निराश छात्रों के लिए प्रेरणादायक संदेश।

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइटों, डिजिलॉकर ऐप और उमंग ऐप पर जारी कर दिए हैं। इस वर्ष विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.70 प्रतिशत है, जो पिछले वर्ष के 93.66 प्रतिशत से बेहतर है।

सीबीएसई 10वीं के परिणामों की घोषणा के बाद, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा, "दिल्ली के विद्यार्थियों ने अपने अद्वितीय प्रदर्शन से हमें गर्व महसूस कराया है। यह आपकी मेहनत, समर्पण और लगन का परिणाम है। इस उपलब्धि का श्रेय आपके शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग को भी जाता है।"

सीएम ने आगे कहा, "प्रिय विद्यार्थियों, अपनी ऊर्जा, अनुशासन और प्रतिभा को बनाए रखें और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ते रहें।"

उन्होंने यह भी कहा, "जिन विद्यार्थियों को मन मुताबिक सफलता नहीं मिली है, वे निराश न हों। आत्मविश्वास के साथ पुनः प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी। आप सभी को ढेर सारा स्नेह एवं शुभकामनाएं।"

सीएम रेखा गुप्ता के अलावा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया पर छात्रों को बधाई दी और कहा, "कक्षा 10 की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को मेरे शुभकामनाएं। मेहनत से ही सफलता प्राप्त होती है और आपने यह कर दिखाया है।"

Point of View

बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतीक है।
NationPress
15/04/2026

Frequently Asked Questions

सीबीएसई 10वीं परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत क्या है?
इस वर्ष सीबीएसई 10वीं परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.70 प्रतिशत है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्रों को क्या संदेश दिया?
रेखा गुप्ता ने छात्रों को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी और निराश विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ प्रयास करने की सलाह दी।
दिल्ली के छात्रों ने कितने प्रतिशत उत्तीर्ण किया?
दिल्ली के छात्रों ने 93.70 प्रतिशत उत्तीर्ण किया है।
क्या मुख्यमंत्री ने सभी छात्रों को बधाई दी?
हाँ, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी।
क्या अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री ने भी बधाई दी?
हाँ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी छात्रों को बधाई दी।
Nation Press