सीबीएसई 10वीं बोर्ड परिणाम 2026: तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा ने 99.79%25 पास प्रतिशत के साथ किया टॉप

Click to start listening
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परिणाम 2026: तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा ने 99.79%25 पास प्रतिशत के साथ किया टॉप

सारांश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा ने 99.79%25 पास प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि चेन्नई और बेंगलुरु ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

Key Takeaways

  • तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा ने 99.79%25 के साथ टॉप किया।
  • चेन्नई का पास प्रतिशत 99.58%25 है।
  • बेंगलुरु का पास प्रतिशत 98.91%25 है।
  • कुल 2,483,479 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया।
  • इस वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत 93.70%25 रहा।

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को कक्षा 10वीं की वर्ष 2026 की परीक्षा के परिणाम घोषणा की है। पूरे देश में परीक्षा परिणामों का क्षेत्रवार प्रदर्शन देखते हुए दक्षिण भारत क्षेत्र ने एक बार फिर से बोर्ड परीक्षा परिणामों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा क्षेत्र ने 99.79 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। इसके बाद चेन्नई ने 99.58 प्रतिशत और बेंगलुरु ने 98.91 प्रतिशत के साथ शीर्ष क्षेत्रों में अपनी जगह बनाई। इसके बाद दिल्ली क्षेत्र का नंबर है, जहां दिल्ली पश्चिम और पूर्व क्षेत्रों ने क्रमशः 97.45 प्रतिशत और 97.33 प्रतिशत परिणाम दर्ज किए।

अन्य प्रमुख क्षेत्रों में पुणे का रिजल्ट 96.66 प्रतिशत रहा, जबकि अहमदाबाद क्षेत्र में सीबीएसई कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम 96.61 प्रतिशत है। लुधियाना क्षेत्र में छात्रों ने 95.70 प्रतिशत के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। अजमेर, भुवनेश्वर और गुरुग्राम क्षेत्रों का प्रदर्शन भी 93 से 94 प्रतिशत के बीच रहा।

मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में भोपाल, पंचकुला, लखनऊ और देहरादून ने 91 से 92 प्रतिशत के बीच परिणाम दर्ज किए। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम परिणाम देखने को मिले। प्रयागराज, पटना और रायपुर में पास प्रतिशत 88 से 89 के बीच रहा, जबकि नोएडा, रांची और गुवाहाटी क्षेत्रों में यह 85 से 87 प्रतिशत के बीच रहा।

इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड के लिए कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गई थीं। बोर्ड ने पिछले वर्ष की तुलना में परिणाम समय से पहले जारी किए हैं। इस वर्ष परीक्षा व्यवस्था का दायरा और भी व्यापक रहा। वर्ष 2026 में कुल 27,339 स्कूलों और 8,075 परीक्षा केंद्रों के माध्यम से परीक्षा आयोजित की गई, जो पिछले वर्ष 26,675 स्कूलों और 7,837 केंद्रों की तुलना में अधिक है।

यह स्पष्ट है कि बोर्ड के दायरे और भागीदारी में निरंतर वृद्धि हो रही है। परीक्षा परिणामों की बात करें तो 2026 में कुल 2,483,479 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया। इनमें से 2,471,777 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 2,316,008 छात्र उत्तीर्ण हुए।

इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.70 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष 93.66 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है। यह आंकड़ा एक स्थिर और सकारात्मक प्रदर्शन को दर्शाता है। शिक्षाविदों का मानना है कि कक्षा 10 का वर्ष 2026 का परिणाम संतुलित और स्थिर प्रदर्शन को दर्शाता है। वहीं, बोर्ड द्वारा समय पर परीक्षाओं का आयोजन, शीघ्र मूल्यांकन और पारदर्शी परिणाम प्रणाली ने छात्रों और अभिभावकों का विश्वास और मजबूत किया है।

Point of View

बल्कि छात्रों की मेहनत और समर्पण को भी उजागर करता है।
NationPress
15/04/2026

Frequently Asked Questions

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परिणाम कब घोषित हुए?
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित हुए।
तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा का पास प्रतिशत क्या है?
तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा का पास प्रतिशत 99.79%25 है।
कक्षा 10 की परीक्षा कब आयोजित की गई थी?
कक्षा 10 की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी।
कुल कितने छात्रों ने परीक्षा दी?
कुल 2,471,777 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया।
इस वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत क्या है?
इस वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत 93.70%25 है।
Nation Press