14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

माधुरी दीक्षित ने 'त्रिदेव' और फेवरेट डांसर पर साझा किए दिलचस्प किस्से, कपिल शर्मा ने किया वीडियो शेयर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
माधुरी दीक्षित ने 'त्रिदेव' और फेवरेट डांसर पर साझा किए दिलचस्प किस्से, कपिल शर्मा ने किया वीडियो शेयर

सारांश

हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की यादों को ताजा करते हुए, माधुरी दीक्षित ने 'द कपिल शर्मा शो' में कई दिलचस्प किस्से साझा किए। जानें उनकी पसंदीदा डांसर कौन हैं और जैकी श्रॉफ के साथ उनके अनुभव।

मुख्य बातें

माधुरी दीक्षित ने फ़िल्म 'त्रिदेव' के बारे में दिलचस्प किस्से साझा किए।
जैकी श्रॉफ के साथ उनकी मुलाकातों का जिक्र किया गया।
माधुरी की पसंदीदा डांसर 'वैजयंती माला' हैं।
कपिल शर्मा के शो में मजेदार सवाल और जवाब हुए।
वीडियो ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

मुंबई, २४ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की यादें आज भी युवाओं के दिलों में जीवित हैं। इस समय में कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में रिलीज़ हुईं, जिन्हें देखना और उनसे जुड़े किस्सों के बारे में जानना लोगों को बेहद पसंद है। इसी क्रम में, 'द कपिल शर्मा शो' में अतिथि के रूप में आई एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने फ़िल्म 'त्रिदेव' से लेकर फेवरेट डांसर तक कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

इस बारे में, हिंदी मनोरंजन के 'कॉमेडी किंग' माने जाने वाले प्रसिद्ध स्टैंड-अप कमेडियन, टीवी होस्ट और अभिनेता कपिल शर्मा ने मंगलवार को अपने यूट्यूब चैनल पर 9 मिनट और 56 सेकंड का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में अभिनेता जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित उनके पॉपुलर 'द कपिल शर्मा शो' में मौजूद थे। वीडियो की शुरुआत बचे हुए कंटेंट के नाम से होती है, जिसमें अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी दिखाई देते हैं।

वीडियो में, कपिल, जैकी श्रॉफ से पूछते हैं कि आप दोनों ने कई फ़िल्मों में साथ काम किया है, लेकिन आपकी आखिरी मुलाकात कब हुई थी? इसके बाद, कपिल ने पूछा कि आपका और जैकी का साथ में आखिरी प्रोजेक्ट कौन सा था, जिसका जवाब देते हुए माधुरी ने कहा कि शायद '100 डेज' थी।

इसके बाद, अर्चना पूरन जैकी को जग्गू कहकर उनकी प्रशंसा करती हैं कि आप पहले जैसे ही हैं। इस पर जैकी कहते हैं, "मैं कोशिश करता हूं कि आज की तरह बात करूं, लेकिन यह संभव नहीं हो पा रहा।"

आगे वीडियो में फ़िल्म 'त्रिदेव' का जिक्र होता है, जिसमें माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह और सनी देओल मुख्य भूमिका में थे। इस फ़िल्म के बारे में बात करते हुए माधुरी ने नसीरुद्दीन शाह के डांस की तारीफ की और उन्हें नंबर 1 पॉइंट दिए।

वीडियो में अर्चना पूरन माधुरी से पूछती हैं कि पूरी दुनिया आपके डांसिंग की फैन है, लेकिन आप किसके डांस की फैन हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने 'वैजयंती माला' का नाम लिया और कहा, "वह एक कमाल की डांसर हैं। चाहे वेस्टर्न, इंडियन, क्लासिकल या सेमी क्लासिकल हो, वह सभी शैली में बेजोड़ हैं।"

वहीं, पसंदीदा कोरियोग्राफर के सवाल का जवाब देते हुए माधुरी ने 'सरोज खान' का नाम लिया। इसी बीच, नवजोत सिंह सिद्धू ने जैकी श्रॉफ के कुकिंग वीडियो और उनके हुनर की तारीफ करते हुए पूछा, "आपने यह सब कहाँ से सीखा?" तो जैकी ने इसका श्रेय अपनी मां को दिया।

इसके बाद जैकी श्रॉफ की 1983 में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'हीरो' की चर्चा होती है। इस पर माधुरी ने फैन की इच्छा पर जैकी की एक्टिंग की नकल की। वीडियो पूरी तरह से हंसी-ठिठोली और मजेदार सवालों से भरा हुआ है। प्रशंसक इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं और कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज आ चुके हैं। लाइक्स और कमेंट का सिलसिला भी लगातार जारी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उन्हें हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर की याद दिलाई। इस शो में साझा किए गए अनुभव और किस्से दर्शकों के लिए एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

माधुरी दीक्षित के पसंदीदा डांसर कौन हैं?
माधुरी दीक्षित ने 'वैजयंती माला' को अपने पसंदीदा डांसर के रूप में चुना है।
'त्रिदेव' फिल्म में कौन-कौन से कलाकार थे?
'त्रिदेव' में माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह और सनी देओल मुख्य किरदार में थे।
कपिल शर्मा के शो में किस विषय पर चर्चा की गई?
कपिल शर्मा के शो में माधुरी दीक्षित ने अपनी फ़िल्मों और डांस के बारे में चर्चा की।
जैकी श्रॉफ ने अपने कुकिंग कौशल के लिए किसका श्रेय दिया?
जैकी श्रॉफ ने अपने कुकिंग कौशल का श्रेय अपनी मां को दिया।
इस वीडियो में दर्शकों ने क्या प्रतिक्रिया दी?
दर्शकों ने इस वीडियो को बहुत पसंद किया है, और इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले