29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महागठबंधन में 'ऑल इज वेल' है? सोमवार को सीटों की घोषणा : भाई वीरेंद्र

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महागठबंधन में 'ऑल इज वेल' है? सोमवार को सीटों की घोषणा : भाई वीरेंद्र

सारांश

क्या महागठबंधन में सब कुछ सही है? भाई वीरेंद्र ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा है कि सहयोगी दलों में कोई नाराजगी नहीं है। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में महत्वपूर्ण घोषणाएं की जाएंगी। जानिए, इस मुद्दे पर और क्या कहा गया है।

मुख्य बातें

महागठबंधन में सब कुछ सही है।
सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में महत्वपूर्ण घोषणाएं होंगी।
भाई वीरेंद्र ने सहयोगी दलों की नाराजगी से इनकार किया।
लालू यादव का मामला अदालत में है।
तेजस्वी यादव ने नौकरी देने का वादा किया।

पटना, १२ अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजधानी पटना से दिल्ली तक हलचल तेज है। हालांकि, अभी महागठबंधन में सीट बंटवारे की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भाई वीरेंद्र ने महागठबंधन में सहयोगी दलों की किसी भी नाराजगी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस विषय में जानकारी दी जाएगी।

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि महागठबंधन में सब कुछ सही चल रहा है। महागठबंधन में कोई पेंच नहीं फंसा है। सब कुछ तैयार है। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और सभी को जानकारी मिलेगी। सहयोगी दल ‘ऑल इज वेल’ हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव और तेजस्वी यादव के दिल्ली जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि यह एक अदालत का मामला है। वे दिल्ली गए हैं। इस मुद्दे पर सरकार को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर राजद अध्यक्ष लालू यादव, उनके पुत्र तेजस्वी यादव, और उनके परिवार को परेशान कर रही है।

रविवार को तेजस्वी यादव अपने पिता और राजद प्रमुख लालू यादव के साथ दिल्ली रवाना हुए। माना जा रहा है कि वे वहां कांग्रेस के बड़े नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

जानकारी के अनुसार, लालू यादव के परिवार को 'लैंड फॉर जॉब' से जुड़े एक मामले में १३ अक्टूबर को दिल्ली की एक अदालत में हाजिर होना है। कोर्ट ने सभी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

इससे पहले, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और महागठबंधन समन्वय समिति के प्रमुख तेजस्वी यादव ने कहा था कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है, कोई परेशानी नहीं है।

दिल्ली जाने से पहले मीडिया से बातचीत में अपने किए गए वादे का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जिन परिवारों के पास सरकारी नौकरी नहीं है, उन्हें दी जाएगी। १४ नवंबर के बाद बिहार की जनता बेरोजगारी से मुक्त होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

केंद्र सरकार के खिलाफ उठाए गए मुद्दे भी महत्वपूर्ण हैं।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महागठबंधन में सीट बंटवारे की स्थिति क्या है?
भाई वीरेंद्र के अनुसार, महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन सहयोगी दलों में कोई नाराजगी नहीं है।
लालू यादव और तेजस्वी यादव दिल्ली क्यों गए हैं?
वे दिल्ली में एक अदालत के मामले के सिलसिले में हाजिर होने गए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले