20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इंडस फूड-2026 में उत्तर प्रदेश पवेलियन का उद्घाटन किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इंडस फूड-2026 में उत्तर प्रदेश पवेलियन का उद्घाटन किया?

सारांश

उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इंडस फूड-2026 में उत्तर प्रदेश पवेलियन का उद्घाटन किया। इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के कृषि उत्पादों को वैश्विक मंच पर लाना और किसानों की आय को बढ़ाना है। इसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश पवेलियन का उद्घाटन दिनेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया।
यह आयोजन कृषि उत्पादों को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
पवेलियन में 20 विशिष्ट भौगोलिक संकेतक (जीआई) उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
वैश्विक बाजार में उत्तर प्रदेश के उत्पादों की मांग बढ़ रही है।
राज्य सरकार का उद्देश्य निर्यातकों और उत्पादकों को सीधे खरीदारों से जोड़ना है।

लखनऊ, ८ जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को नोएडा में आयोजित इंडस फूड-2026 के हॉल नंबर–८ में निदेशालय कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार द्वारा स्थापित उत्तर प्रदेश पवेलियन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के निर्यात-योग्य कृषि एवं प्रसंस्कृत उत्पादों के प्रदर्शन का अवलोकन किया और निर्यातकों का उत्साहवर्धन किया।

राज्य मंत्री ने कहा कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करने और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

उद्घाटन के पश्चात, उद्यान मंत्री ने पवेलियन में भाग ले रहे छह प्रमुख निर्यातकों के स्टालों का भ्रमण किया। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के 20 विशिष्ट भौगोलिक संकेतक (जीआई) उत्पादों पर आधारित विशेष गैलरी का भी गहन अवलोकन किया। प्रदेश की विशिष्ट पहचान वाले इन उत्पादों की गुणवत्ता और प्रामाणिकता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजार में उत्तर प्रदेश के उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेहतर ब्रांडिंग से प्रदेश के निर्यात को नई गति मिलेगी।

उद्घाटन समारोह में, अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी इंडस फूड-2026 में विश्व के 32 देशों के अलग-अलग पवेलियन स्थापित किए गए हैं। इस मेगा इवेंट में दुनिया के 110 देशों से आए अंतरराष्ट्रीय आयातक और खरीदार हिस्सा ले रहे हैं। भारत के लगभग 11 राज्यों ने भी अपने-अपने पवेलियन के माध्यम से अपनी निर्यात क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां प्रदेश के कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की क्षमताओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर पर उद्यान मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के निर्यातकों और उत्पादकों को सीधे वैश्विक खरीदारों से जोड़ना है। इससे न केवल कृषि निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उत्पादों के प्रदर्शन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।

कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न देशों के प्रतिनिधि तथा प्रमुख निर्यातक उपस्थित रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इंडस फूड-2026 क्या है?
इंडस फूड-2026 एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी है जिसमें विभिन्न देशों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाता है।
उत्तर प्रदेश पवेलियन का उद्देश्य क्या है?
उत्तर प्रदेश पवेलियन का उद्देश्य प्रदेश के कृषि उत्पादों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना है।
इस आयोजन में और कौन-कौन से देश शामिल हैं?
इस मेगा इवेंट में 32 देशों के पवेलियन शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले