27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या उत्तराखंड के मोपाटा गांव में बादल फटने से तबाही हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उत्तराखंड के मोपाटा गांव में बादल फटने से तबाही हुई?

सारांश

उत्तराखंड के चमोली जिले की मोपाटा गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। दो लोग लापता और दो गंभीर घायल हैं। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। जानिए इस घटना की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

मोपाटा गांव में बादल फटने से तबाही हुई।
दो लोग लापता और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
प्रशासन ने राहत कार्य तेजी से प्रारंभ किया।
मवेशियों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

थराली, 29 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। उत्तराखंड के चमोली जिले की तहसील देवाल के अंतर्गत स्थित मोपाटा गांव में गुरुवार की रात बादल फटने के कारण भयंकर तबाही मच गई। इस कष्टदायी घटना में गांव के तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता हो गए हैं, वहीं विक्रम सिंह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायल व्यक्तियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, रात लगभग दो से ढाई बजे के बीच मूसलधार बारिश के साथ बादल फटा। देखते ही देखते कई मकान और गोशाला मलबे में दब गए। इस घटना में लगभग 15 से 20 मवेशियों के दबने की संभावना जताई जा रही है। गांव में चारों ओर मलबा फैला हुआ है और लोग भयभीत हैं।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गईं।

सीडीओ चमोली अभिषेक त्रिपाठी ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि जनपद चमोली की तहसील देवाल के ग्राम मोपाटा में देर रात अत्यधिक वर्षा की सूचना मिली है। इसके परिणामस्वरूप एक भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। इस दौरान 2 लोग घायल हुए हैं और 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत कार्य के लिए रवाना हो चुकी हैं।

इससे पहले, 22 अगस्त को भी चमोली जिले के थराली विकासखंड में बादल फटने की घटना ने भयंकर तबाही मचाई थी। मूसलधार बारिश के बाद अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने थराली के कोटडीप, राड़ीबगड़, अपर बाजार, कुलसारी, चेपडो और सगवाड़ा जैसे कई इलाकों को प्रभावित किया था। मकानों और दुकानों में मलबा भर गया था।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की दुखद सूचना प्राप्त हुई। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सुरक्षित रहने की प्रार्थना करता हूं।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या इस घटना में कोई जनहानि हुई है?
हां, इस घटना में दो लोग लापता हैं और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
प्रशासन द्वारा राहत कार्य कब शुरू हुआ?
घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया।
क्या गांव में मवेशियों को भी नुकसान हुआ है?
हां, लगभग 15 से 20 मवेशियों के दबने की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले