28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: मुख्यमंत्रियों ने महिलाओं को दी शुभकामनाएं

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: मुख्यमंत्रियों ने महिलाओं को दी शुभकामनाएं

सारांश

बिहार, दिल्ली, और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। जानिए इस विशेष अवसर पर क्या कहा गया।

मुख्य बातें

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सरकारें सक्रिय हैं।
मुख्यमंत्रियों ने सुरक्षा और शिक्षा पर जोर दिया।
विशेष योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जा रहा है।
महिला दिवस पर शुभकामनाएं देने का महत्व।
समाज में नारी शक्ति की भूमिका को मान्यता।

नई दिल्ली, 8 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए सरकारों की प्रतिबद्धता को दोहराया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश और देश की महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं। किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं के सशक्तीकरण और उनकी सुरक्षा, शिक्षा व सामाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं के उत्थान के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें, ताकि उनका सामाजिक और आर्थिक विकास हो सके व उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज 'महिला-नेतृत्व विकास' के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उसी प्रेरणा से दिल्ली सरकार ने पिछले एक साल में अपने निर्णयों और योजनाओं में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, सुविधा और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखा है। 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' हमारी बेटियों के सपनों को नई मजबूती दे रही है। 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' महिलाओं की बस यात्रा को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बना रहा है।"

रेखा गुप्ता ने अपने पोस्ट में लिखा, "दिल्ली की नारी शक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है। इसी दिशा में हम निरंतर नए अवसर और संभावनाओं के द्वार खोलते रहेंगे। दिल्ली की नारी शक्ति ही विकसित दिल्ली की सबसे बड़ी शक्ति है।"

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी महिला दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "आइए, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को समर्थन दें और नारी शक्ति के महत्वपूर्ण योगदान से राष्ट्र और महाराष्ट्र के विकास का मार्ग सुनिश्चित करें।"

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "समस्त मातृशक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी मातृशक्ति केवल परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।" उन्होंने आगे कहा, "हमारी सरकार मातृशक्ति को सशक्त, आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मातृशक्ति को शत-शत नमन करता हूं।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "त्याग और सहनशीलता की प्रतिमूर्ति समस्त नारीशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

मुख्यमंत्रियों की ओर से महिलाओं के प्रति दी गई शुभकामनाएं एक सकारात्मक संकेत हैं। यह दर्शाता है कि सरकारें महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को गंभीरता से ले रही हैं। सभी को मिलकर इस दिशा में काम करना चाहिए।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है।
महिला सशक्तिकरण का क्या मतलब है?
महिला सशक्तिकरण का अर्थ है महिलाओं को अधिकार, अवसर, और संसाधनों की उपलब्धता प्रदान करना ताकि वे अपने जीवन के फैसले खुद ले सकें।
मुख्यमंत्रियों ने इस दिन क्या कहा?
मुख्यमंत्रियों ने महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए कौन सी योजनाएं बनाई हैं?
दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' और 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' जैसी योजनाएं बनाई हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की बात की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले