26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुंबई क्राइम ब्रांच ने 11 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुंबई क्राइम ब्रांच ने 11 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया?

सारांश

मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई में 11 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिससे शहर में नशे के व्यापार पर अंकुश लगाने की कोशिश हो रही है। यह ऑपरेशन विभिन्न इलाकों में चलाया गया, जिसमें करोड़ों रुपए मूल्य की ड्रग्स बरामद की गईं। जानिए इस ऑपरेशन की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

11 ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी 2 करोड़ 4 लाख रुपए मूल्य की ड्रग्स बरामद मुख्य उद्देश्य: शहर को नशा मुक्त बनाना धारावी , बांद्रा में महत्वपूर्ण कार्रवाई नशीली पदार्थों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

मुंबई, 27 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 11 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के दौरान 2 करोड़ 4 लाख रुपए मूल्य की ड्रग्स बरामद की गई, जिसमें 198 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी/म्याऊ म्याऊ), 6.233 किलोग्राम गांजा, 346 ग्राम हेरोइन और 3,460 नशीली गोलियां शामिल हैं।

यह कार्रवाई धारावी, बांद्रा, भायखला, गोवंडी, गोरेगांव, मालवणी, बोरीवली और माहिम जैसे क्षेत्रों में की गई।

एएनसी की आजाद मैदान, बांद्रा, कांदिवली, वर्ली और घाटकोपर यूनिट्स ने मिलकर इस ऑपरेशन को सफल बनाया।

बरामद की गई नशीली सामग्री में नाइट्रोजेपाम, एल्प्रोजोलम और ट्रामाडोल जैसी नियंत्रित दवाओं की 3,460 गोलियां शामिल हैं।

इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शहर को नशा मुक्त बनाना और नशीली दवाओं की अवैध तस्करी पर रोक लगाना है।

धारावी इलाके में आजाद मैदान यूनिट ने एमडी की अवैध बिक्री का पर्दाफाश किया। इस छापेमारी में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 42 लाख रुपए मूल्य का 140 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया।

बांद्रा यूनिट ने विभिन्न छापों में दो व्यक्तियों से 849 ग्राम गांजा (21,225 रुपए मूल्य) और 15 ग्राम हेरोइन (6 लाख रुपए मूल्य) जब्त की। वर्ली यूनिट ने भायखला क्षेत्र में 1.182 किलोग्राम गांजा (59,100 रुपए मूल्य) बरामद कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। वहीं, माहिम क्षेत्र से 310 ग्राम हेरोइन (1.24 करोड़ रुपए मूल्य) जब्त की गई।

घाटकोपर यूनिट ने गोवंडी क्षेत्र से 10.4 लाख रुपए से अधिक मूल्य की 3,460 नशीली गोलियां बरामद कीं।

गोरेगांव पूर्व, बोरीवली पश्चिम और मलाड पश्चिम में की गई छापेमारी में 58 ग्राम मेफेड्रोन, 21 ग्राम हेरोइन और 4.202 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

एएनसी ने सभी 11 आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई नशीली पदार्थों के अवैध व्यापार को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। एएनसी लगातार ऐसी गतिविधियों पर नजर रख रही है और शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है। नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर रोक लगाना और समाज को नशामुक्त बनाना सभी के लिए आवश्यक है। मुंबई क्राइम ब्रांच की यह कार्रवाई समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुंबई क्राइम ब्रांच ने कितने ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया?
मुंबई क्राइम ब्रांच ने 11 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई में कितनी ड्रग्स बरामद की गई?
इस कार्रवाई में 2 करोड़ 4 लाख रुपए मूल्य की ड्रग्स बरामद की गई।
कौन-कौन से नशीले पदार्थ बरामद हुए?
बरामद पदार्थों में मेफेड्रोन, गांजा, हेरोइन और नशीली गोलियां शामिल हैं।
इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शहर को नशा मुक्त बनाना और नशीली दवाओं की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाना है।
कहां-कहां कार्रवाई की गई?
कार्रवाई धारावी, बांद्रा, भायखला, गोवंडी, गोरेगांव, मालवणी, बोरीवली और माहिम में की गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले