4 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुंबई के होटल में बम धमाके की धमकी का ईमेल मिला?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुंबई के होटल में बम धमाके की धमकी का ईमेल मिला?

सारांश

मुंबई के एक होटल को बम धमाके की धमकी वाला ईमेल मिला है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हैं। इस मामले में पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की है। जानें इस घटनाक्रम के बारे में और क्या हैं इसके पीछे की सच्चाई।

मुख्य बातें

धमकी भरा ईमेल मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो जाती हैं।
मुंबई पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की।
कई बार ऐसी धमकियों के पीछे सच्चाई नहीं होती।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है।
हर नागरिक को सतर्क रहना चाहिए।

मुंबई, 21 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई के एक होटल में बम विस्फोट की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। होटल को मिले ईमेल की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। मुंबई पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वरली स्थित 'फोर सीजन' होटल को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। होटल प्रशासन ने तुरंत इस मेल की सूचना मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को दी। ईमेल में तमिलनाडु पुलिस के लिए यूनियन बनाने की मांग की गई। ईमेल के माध्यम से 7 आईडीएक्स और आईईडी ब्लास्ट की धमकी दी गई, जिसमें 'फोर सीजन', मुंबई के 3 वीआईपी रूम का उल्लेख किया गया है।

यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब दिल्ली के कई स्कूलों को पिछले एक सप्ताह में कई बार धमकियां मिली हैं। गुरुवार को भी दिल्ली के 6 स्कूलों को धमकी भरे संदेश प्राप्त हुए। राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका सेक्टर 5 और प्रसाद नगर क्षेत्र के छह स्कूलों को सुबह-सुबह ये धमकियां मिलीं। दिल्ली अग्निशामक सेवा, पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की कई टीमें स्कूलों में पहुंची। प्रारंभिक जांच में अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

पिछले महीने मुंबई में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी। बीएसई को उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था। बीएसई को यह ईमेल "कॉमरेड पिनयारी विजयन" नाम की आईडी से मिला, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की।

धमकी भरे संदेश में लिखा गया था, "बीएसई के फिरोज टावर बिल्डिंग में चार आरडीएक्स आईईडी बम रखे गए हैं जो दोपहर 3 बजे फटेंगे।"

सूचना प्राप्त होने के कुछ ही मिनटों में, मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे। तलाशी के बाद पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद, पुलिस ने घोषणा की कि धमकी भरा मेल एक अफवाह थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती को दर्शाती है। हमें इस प्रकार की धमकियों के प्रति सतर्क रहना चाहिए और सुरक्षा एजेंसियों पर विश्वास करना चाहिए कि वे हमें सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।
RashtraPress
4 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुंबई के होटल में बम धमाके का ईमेल कब मिला?
21 अगस्त को मुंबई के एक होटल में बम धमाके की धमकी का ईमेल मिला।
पुलिस ने इस मामले में क्या कदम उठाए?
पुलिस ने साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की।
क्या इस धमकी में कोई संदिग्ध वस्तु मिली?
तलाशी के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
क्या दिल्ली में भी इसी तरह की धमकियां मिलीं?
हां, पिछले सप्ताह दिल्ली के कई स्कूलों को भी धमकियां मिली थीं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले