2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुंबई मोनोरेल सेवा 20 सितंबर से अस्थायी रूप से बंद होगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुंबई मोनोरेल सेवा 20 सितंबर से अस्थायी रूप से बंद होगी?

सारांश

मुंबई मोनोरेल सेवाएं 20 सितंबर से अस्थायी रूप से बंद हो रही हैं। यह निर्णय मोनोरेल प्रणाली के आधुनिकीकरण और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए लिया गया है। नए सिग्नलिंग सिस्टम और रेक के इंस्टॉलेशन से यात्रियों को बेहतर सेवा मिलेगी।

मुख्य बातें

मोनोरेल सेवाएं 20 सितंबर से बंद होंगी।
नई तकनीक और रेक की स्थापना की जाएगी।
यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।
सिस्टम के आधुनिकीकरण का कार्य किया जाएगा।
यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।

मुंबई, 16 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) ने मुंबई मोनोरेल के आधुनिकीकरण और भविष्य के लिए इसे तैयार करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 20 सितंबर से मोनोरेल सेवाएं अस्थायी रूप से बंद की जाएंगी। यह कदम मोनोरेल सिस्टम को और भी मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए उठाया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर सेवा उपलब्ध हो सके।

इस मोनोरेल में पहली बार सीबीटीसी (संचार आधारित ट्रेन नियंत्रण) सिग्नलिंग सिस्टम जिसे हैदराबाद में स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है, का उपयोग किया जाएगा। 32 स्थानों पर 5 इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पहले से ही स्थापित की जा चुकी हैं, और इसका परीक्षण चल रहा है। 260 वाई-फाई एक्सेस पॉइंट्स, 500 आरएफआईडी टैग्स, 90 ट्रेन डिटेक्शन सिस्टम और कई डब्ल्यूएटीसी यूनिट्स पहले ही स्थापित हो चुकी हैं। वे-साइड सिग्नलिंग का कार्य पूरा हो चुका है और अब एकीकृत परीक्षण की प्रक्रिया चल रही है।

एमएमआरडीए ने 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत 'मेधा' और 'एसएमएच रेल' के सहयोग से 10 नई अत्याधुनिक रेक खरीदी हैं, जिनमें से 8 रेक पहले ही डिलीवर हो चुकी हैं। 9वीं रेक निरीक्षण के लिए तैयार है और 10वीं रेक अंतिम असेंबली में है।

वर्तमान में मोनोरेल सेवाएं रोजाना सुबह 6:15 बजे से रात 11:30 बजे तक चलती हैं। इस दौरान केवल 3.5 घंटे का समय सिस्टम इंस्टॉलेशन और टेस्टिंग के लिए उपलब्ध होता है। हर बार पॉवर को बंद, डिस्चार्ज और फिर से चालू करना पड़ता है, जिससे कार्य की गति धीमी हो जाती है।

इस अस्थायी रोक के दौरान नए रेक और सिग्नलिंग सिस्टम का अविरल इंस्टॉलेशन और टेस्टिंग किया जाएगा। पुराने रेक का पूरा ओवरऑल और रेट्रोफिटमेंट किया जाएगा ताकि वे बिना किसी तकनीकी खराबी के पुनः सेवा में लौट सकें।

पिछले कुछ हफ्तों में तकनीकी समस्याओं के कारण सेवाओं में रुकावटें आई थीं। उनके समाधान के लिए एमएमआरडीए ने एक विशेष जांच समिति का गठन किया है, और यह अस्थायी रोक उसी दिशा में एक ठोस कदम है।

अब, चेंबूर से संत गाडगे महाराज चौक के बीच की सभी मोनोरेल सेवाएं अगले आदेश तक बंद रहेंगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना इस अनुसार बनाएं।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं एमएमआरडीए अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने कहा, "मोनोरेल का यह ब्लॉक मुंबई के परिवहन ढांचे को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नए रेक, उन्नत सिग्नलिंग और पुरानी ट्रेनों की मरम्मत से यात्रियों को सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा मिलेगी।"

एमएमआरडीए के मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर आईएएस डॉ. संजय मुखर्जी ने कहा, "यह अस्थायी ब्लॉक पूरी योजना के तहत लिया गया है। इससे मोनोरेल पहले से कहीं अधिक सक्षम, सुरक्षित और भविष्य के लिए तैयार होगी। हम नागरिकों के धैर्य की सराहना करते हैं और भरोसा दिलाते हैं कि जब मोनोरेल लौटेगी, तो और बेहतर सेवा लेकर लौटेगी।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मोनोरेल सेवा कब से बंद होगी?
मोनोरेल सेवा 20 सितंबर से अस्थायी रूप से बंद होगी।
मोनोरेल सेवा के बंद होने का कारण क्या है?
सेवा का बंद होना मोनोरेल के आधुनिकीकरण और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए है।
बंद होने के बाद मोनोरेल में क्या परिवर्तन होंगे?
नए रेक, सिग्नलिंग सिस्टम और तकनीकी सुधार होंगे।
यात्री इस दौरान कैसे यात्रा कर सकते हैं?
यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना अनुसार बनाएं।
सेवा कब तक बंद रहेगी?
सेवा अगले आदेश तक बंद रहेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले