4 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नोएडा में दिनदहाड़े पुलिस और स्नेचर के बीच मुठभेड़ हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नोएडा में दिनदहाड़े पुलिस और स्नेचर के बीच मुठभेड़ हुई?

सारांश

नोएडा में दिनदहाड़े पुलिस और एक स्नेचर के बीच हुई मुठभेड़ ने कई राज खोले हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं। जानें पूरी कहानी इस रिपोर्ट में।

मुख्य बातें

नोएडा पुलिस ने दिनदहाड़े मुठभेड़ में एक स्नेचर को किया गिरफ्तार।
बदमाश के पास से बरामद हुए हथियार और चोरी का सामान।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज किए हैं।
घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रखा है।

नोएडा, 25 जून (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा पुलिस और स्नेचिंग करने वाले एक अपराधी के बीच दिनदहाड़े मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने उसके आपराधिक इतिहास की जांच की, तो पता चला कि उस पर दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में 17 अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना फेज-1 पुलिस सेक्टर-14 के पीछे गंदे नाले की ओर जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, अशोक नगर दिल्ली की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। संदिग्ध प्रतीत होने पर मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह अपनी मोटरसाइकिल को मोड़कर सेक्टर-16 की तरफ भागने लगा।

पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया, लेकिन मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। बदमाश ने पुलिस टीम को घिरता देख फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान अरुण कुमार उर्फ अरुण सागर उर्फ गोलू, निवासी कल्याणपुरी, दिल्ली, उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 1 तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस .315 बोर, चोरी और स्नेचिंग के 5 मोबाइल, चेन का गला टुकड़ा, और 10,000 रुपए नकद बरामद किए गए।

पुलिस पूछताछ में बदमाश ने बताया कि उसने हाल ही में साथी के साथ चेन छीनने की घटना को अंजाम दिया था। बरामद चेन और मोबाइल को लेकर थाना सेक्टर-24 नोएडा और थाना फेज-1 नोएडा में मुकदमा दर्ज है। आरोपी के साथी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना हमें यह बताती है कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ कितनी सतर्क है। मुठभेड़ के दौरान हुई कार्रवाई यह साबित करती है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना कितना महत्वपूर्ण है। हमें ऐसे मामलों में सावधान रहना चाहिए और समाज में सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।
RashtraPress
4 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश का नाम क्या है?
गिरफ्तार बदमाश का नाम अरुण कुमार उर्फ अरुण सागर उर्फ गोलू है।
बदमाश के पास क्या-क्या बरामद किया गया?
बदमाश के पास से 1 तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल और 10,000 रुपए नकद बरामद हुए।
पुलिस ने बदमाश के आपराधिक इतिहास के बारे में क्या जानकारी दी?
पुलिस ने बताया कि बदमाश पर दिल्ली और एनसीआर में 17 अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं।
क्या इस मुठभेड़ में कोई अन्य आरोपी भी है?
हां, पुलिस आरोपी के साथी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
बदमाश को किस अस्पताल में भर्ती कराया गया?
घायल बदमाश को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले