15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़ हुआ है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़ हुआ है?

सारांश

नोएडा के फेस-1 थाने में पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो मोबाइल स्नैचिंग और चोरी में लिप्त थे। उनकी गिरफ्तारी से 34 चोरी के मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद की गई। यह कार्रवाई इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से की गई।

मुख्य बातें

34 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी हैं।
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का उपयोग किया।
अभियुक्तों से पूछताछ से और अपराधों का खुलासा हो सकता है।
पीड़ितों को मोबाइल वापस लौटाए जाएंगे।

नोएडा, 29 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा के फेस-1 थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 10 लाख रुपए के 34 चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकूमैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर की गई।

थाना फेस-1 पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ध्रुव पुत्र साहब सिंह, रवि पुत्र भोलम्बर, और सागर पुत्र भोलम्बर के रूप में हुई है। तीनों अभियुक्तों को झुंडपुरा बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में यह पता चला है कि यह गिरोह नोएडा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लगातार मोबाइल स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

पूछताछ के दौरान पता चला कि वे पहले सुनसान जगहों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को चोरी करते थे और फिर उन्हीं चोरी की बाइकों का उपयोग मोबाइल फोन स्नैचिंग के लिए करते थे। पुलिस को यह भी बताया गया कि पकड़े जाने से बचने के लिए अभियुक्त मोटरसाइकिलें बदलते रहते थे। बरामद मोटरसाइकिल को अभियुक्तों ने क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद क्षेत्र से चोरी किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त ध्रुव के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत मामले शामिल हैं। वहीं अभियुक्त रवि और सागर के खिलाफ भी नोएडा और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, तीनों अभियुक्त आदतन अपराधी हैं और लंबे समय से क्षेत्र में वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद किए गए मोबाइल फोन के आधार पर अब पीड़ितों की पहचान कर उन्हें उनके मोबाइल लौटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर अन्य आपराधिक घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या गिरफ्तार किए गए आरोपी पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे?
हाँ, गिरफ्तार किए गए अभियुक्त पहले से ही विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल थे।
पुलिस ने कितने मोबाइल फोन बरामद किए?
पुलिस ने 34 चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
यह गिरोह किस क्षेत्र में सक्रिय था?
यह गिरोह नोएडा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय था।
पुलिस ने आरोपियों को कहाँ से गिरफ्तार किया?
पुलिस ने आरोपियों को झुंडपुरा बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस की कार्रवाई का आधार क्या था?
पुलिस की कार्रवाई मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर की गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले