क्या नोएडा पुलिस ने नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की?

Click to start listening
क्या नोएडा पुलिस ने नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की?

सारांश

नोएडा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान नशे के कारोबार पर काबू पाने के लिए जारी है। जानें पूरी खबर यहाँ।

Key Takeaways

  • गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की।
  • दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
  • कुल 3 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
  • पुलिस का उद्देश्य नशे के कारोबार को खत्म करना है।
  • गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

नोएडा, 21 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। दो अलग-अलग थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजे की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों के पास से कुल 3 किलो 500 ग्राम गांजा और एक स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।

पहली कार्रवाई थाना सूरजपुर पुलिस ने की। पुलिस टीम ने घंटा गोल चक्कर के पास से गौरव कुमार, निवासी धनिया वगीचा, वरखी डेहला, थाना डेलहा, जिला गया (बिहार) को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सूरजपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का मानना है कि गौरव इलाके में नशे का सामान बेचने के फिराक में था।

दूसरी बड़ी कार्रवाई थाना दादरी पुलिस ने की। पुलिस ने रूपवास गोल चक्कर के पास से तालिब को गिरफ्तार किया। उसके पास से 2 किलो 150 ग्राम गांजा और एक स्कूटी, जिसका इस्तेमाल घटना में किया गया था, बरामद की गई।

आरोपी तालिब मूल रूप से ग्राम शेखपुर खिचरा, थाना धौलाना, जिला हापुड़ का निवासी है और वर्तमान में फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र की नई बस्ती, सरदार वाली गली में रह रहा है। उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है।

पुलिस जांच में पता चला है कि तालिब का आपराधिक इतिहास भी है। उस पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें थाना दादरी में एनडीपीएस एक्ट, थाना फतेहाबाद, फिरोजाबाद में चोरी का मामला और थाना फिरोजाबाद दक्षिण में चोरी-डकैती का मामला शामिल है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगातार हो रही इन कार्रवाइयों का उद्देश्य जिले में नशे की सप्लाई चेन को तोड़ना और युवाओं को नशे के जाल से बचाना है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Point of View

बल्कि समाज में नशे के कारोबार के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी है। यह आवश्यक है कि ऐसे प्रयासों को जारी रखा जाए ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
NationPress
18/03/2026

Frequently Asked Questions

नोएडा पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया?
नोएडा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से क्या बरामद किया?
पुलिस ने कुल 3 किलो 500 ग्राम गांजा और एक स्कूटी बरामद की है।
Nation Press