ओडिशा एससीबी अस्पताल अग्निकांड: पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों और घायलों की आर्थिक सहायता की घोषणा

Click to start listening
ओडिशा एससीबी अस्पताल अग्निकांड: पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों और घायलों की आर्थिक सहायता की घोषणा

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

Key Takeaways

  • ओडिशा में एससीबी अस्पताल में अग्निकांड हुआ।
  • 10 मरीजों की मौत और कई लोग घायल हुए।
  • पीएम मोदी ने आर्थिक सहायता की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने भी मुआवजे का ऐलान किया।
  • राहत कार्य की निगरानी की जा रही है।

नई दिल्ली, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस भयावह घटना में अब तक 10 मरीजों की जान चली गई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पीएम ने मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि पीएमएनआरएफ के तहत प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

पीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "ओडिशा के कटक स्थित एक अस्पताल में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। पीएमएनआरएफ की ओर से प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये भी दिए जाएंगे।"

इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने भी मृतकों के परिवारों के लिए राहत की घोषणा की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की और घायलों के लिए विशेष प्रबंध करने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने घटना के बाद तुरंत प्रभावित परिवारों और अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया और राहत कार्य की निगरानी करने के निर्देश दिए।

रविवार-सोमवार की रात 2:30 बजे अचानक एससीबी अस्पताल के आईसीयू में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। इस आगजनी में अस्पताल में भर्ती 10 मरीजों की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।

Point of View

जो कि एक आवश्यक कदम है। ऐसे समय में सरकारों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे प्रभावित परिवारों की मदद करें।
NationPress
20/03/2026

Frequently Asked Questions

ओडिशा में अग्निकांड कब हुआ?
यह अग्निकांड रविवार-सोमवार की रात 2:30 बजे हुआ।
इस अग्निकांड में कितने लोग प्रभावित हुए?
इस अग्निकांड में 10 मरीजों की मृत्यु हुई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीएम मोदी ने कितनी आर्थिक सहायता की घोषणा की?
पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की।
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने क्या राहत की घोषणा की?
मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।
अग्निकांड के बाद सरकार ने क्या कदम उठाए?
सरकार ने राहत कार्य की निगरानी के लिए निर्देश दिए और प्रभावित परिवारों से संपर्क किया।
Nation Press