झारखंड: पलामू में मार्बल व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपियों की गिरफ्तारी

Click to start listening
झारखंड: पलामू में मार्बल व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपियों की गिरफ्तारी

सारांश

पलामू जिले में एक मार्बल व्यवसायी से रंगदारी मांगने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके सहयोगियों की जांच की, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। यह मामला अपराध के प्रति सख्त कार्रवाई की आवश्यकता को दर्शाता है।

Key Takeaways

  • पलामू में रंगदारी मांगने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं।
  • मुख्य आरोपी रविशंकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई थी।
  • आरोपियों ने चोरी के मोबाइल का उपयोग कर धमकी दी थी।
  • पुलिस ने मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए हैं।
  • एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

पलामू, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के पलामू जिले में एक मार्बल व्यापारी से रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी देने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविशंकर कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, अमन कुमार चौरसिया और शुभम केशरी के रूप में हुई है। ये सभी पलामू के निवासी हैं।

इस मामले में 19 मार्च को हुसैनाबाद थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, इस मामले की जांच के लिए एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी रविशंकर अपने साथियों के साथ मिलकर रंगदारी की योजना बना रहा था।

आरोपियों ने गिरफ्तार होने से बचने के लिए चोरी के मोबाइल और सिम कार्ड का उपयोग कर धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार, शुभम केशरी और अमन चौरसिया नशे में रहने वाले व्यक्तियों को निशाना बना कर उनके मोबाइल चुराते थे। बाद में ये मोबाइल और सिम कार्ड मुख्य आरोपी को सौंप दिए जाते थे, जिनका उपयोग धमकी देने में किया जाता था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर धमकी देने में उपयोग किए गए मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस मेहता अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस टीम और तकनीकी शाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Point of View

लेकिन इससे यह स्पष्ट होता है कि समाज में ऐसे आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।
NationPress
22/03/2026

Frequently Asked Questions

इस मामले में कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?
इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्या कदम उठाए?
पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की।
क्या आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड है?
हां, गिरफ्तार आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
क्या पुलिस ने मामले में कोई सामान बरामद किया?
हाँ, पुलिस ने धमकी देने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं।
क्या पुलिस अभी भी फरार आरोपी की तलाश कर रही है?
जी हाँ, पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
Nation Press