23 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पश्चिम बंगाल में काली माता की मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पश्चिम बंगाल में काली माता की मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ?

सारांश

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में काली माता की एक मूर्ति खंडित होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इस घटना ने समुदाय में आक्रोश पैदा किया। जानिए इस घटना का पूरा विवरण।

मुख्य बातें

पश्चिम बंगाल में काली माता की मूर्ति खंडित हुई।
स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश फैला।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
इस घटना का कोई राजनीतिक संबंध नहीं है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण 24 परगना, 23 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के हारवुड पॉइंट कोस्टल थाना क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर चंदननगर में बुधवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एक स्थानीय मंदिर के भीतर काली माता की मूर्ति खंडित मिली। इस घटना ने स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश पैदा किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने मूर्ति खंडित करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

काली माता की मूर्ति के खंडित होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित होकर सड़कों पर उतर आए और राष्ट्रीय राजमार्ग-117 को जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने खंडित मूर्ति को सड़क के बीच रखकर प्रदर्शन करने लगे, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई। पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे।

एनएच-117 के जाम होने से कई एंबुलेंस सहित आवश्यक सेवा वाहन भी फंसे रहे। देखते ही देखते एनएच पर लंबा जाम लग गया।

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बार-बार हाइवे से हटने का अनुरोध किया, लेकिन भीड़ ने उन पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग कर भीड़ को हटाया और खंडित मूर्ति को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले गई।

सुंदरबन के पुलिस अधीक्षक कोटेश्वर राव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हारवुड पॉइंट कोस्टल पुलिस ने तोड़फोड़ के संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी इलाके के निवासी नारायण हलदर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी हलदर ने स्वीकार किया कि उसने अत्यधिक शराब के नशे में मूर्ति को खंडित किया था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस घटना में और लोग शामिल थे। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस घटना का कोई राजनीतिक संबंध नहीं है। एसपी कोटेश्वर राव ने जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर इस मामले में गलत जानकारी या अफवाहें न फैलाएं, क्योंकि कुछ लोग निजी लाभ के लिए इस मुद्दे का दुरुपयोग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि सामाजिक समरसता को भी प्रभावित करती है। हमें इस बात पर जोर देना चाहिए कि ऐसे मामलों में शांति और आपसी समझ को प्राथमिकता देना चाहिए। पुलिस प्रशासन को आवश्यक कदम उठाते हुए स्थिति को नियंत्रित करने की जरूरत है।
RashtraPress
23 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

काली माता की मूर्ति खंडित होने का कारण क्या है?
आरोपी ने अत्यधिक शराब के नशे में मूर्ति को खंडित करने की बात स्वीकारी है।
क्या आरोपी को गिरफ्तार किया गया?
हाँ, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या इस घटना का राजनीतिक संबंध है?
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस घटना का कोई राजनीतिक संबंध नहीं है।
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर क्या प्रतिक्रिया दी?
स्थानीय लोग आक्रोशित होकर सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्या कदम उठाए?
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बल प्रयोग किया और खंडित मूर्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले