30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जन्मदिन पर भी पवन सिंह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए? महिमा के साथ किया यह विवादित कार्य

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जन्मदिन पर भी पवन सिंह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए? महिमा के साथ किया यह विवादित कार्य

सारांश

पवन सिंह का 40वां जन्मदिन एक नई विवाद का कारण बन गया है। उनकी हरकतें और महिमा सिंह के साथ केक काटने का अजीब तरीका सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जानिए इस घटना के पीछे की सच्चाई।

मुख्य बातें

पवन सिंह का जन्मदिन विवाद का कारण बना।
महिमा सिंह के साथ विवादित व्यवहार चर्चा का विषय है।
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई, 5 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह आज यानी सोमवार को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता के बर्थडे उत्सव की कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वे अपने करीबी दोस्तों और एक नई अभिनेत्री के साथ जन्मदिन की खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, जन्मदिन के इस खास दिन पर भी पवन सिंह अपनी हरकतों के चलते विवादों में आ गए हैं।

पवन सिंह को हमेशा अपने सह-अभिनेताओं के साथ व्यवहार के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा है। उन पर हमेशा लड़कियों के साथ मिसबिहेव करने का आरोप लगता रहा है, चाहे वो अक्षरा सिंह हों या अंजलि राघव। दोनों के मुद्दे सोशल मीडिया की सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन एक बार फिर अपने जन्मदिन पर वे अपनी सह-अभिनेत्री महिमा सिंह के साथ ऐसा ही व्यवहार करते नजर आ रहे हैं।

अभिनेता के जन्मदिन वाले वीडियो में सभी खुश नजर आ रहे हैं और पवन सिंह को अपने हाथों से केक खिला रहे हैं, लेकिन अभिनेता ने महिमा सिंह के हाथों से केक एक अजीब तरीके से खाया है। वीडियो में महिमा पवन को केक खिलाती हैं, लेकिन उनके हाथ पर थोड़ा सा केक रह जाता है, तो पवन महिमा की उंगलियों पर लगा केक जीभ से चाटने लगते हैं। इस हरकत से अभिनेत्री भी असहज दिखाई देती हैं, लेकिन भीड़ के कारण कुछ नहीं कह पाती।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि महिमा का पवन सिंह के साथ हाल ही में नया गाना 'बानी लइका' रिलीज हुआ है, जो काफी बोल्ड और रोमांटिक सॉन्ग है। अभिनेत्री की पवन सिंह के साथ एक नई फिल्म भी आ रही है, जिसका नाम अभी तक सामने नहीं आया है।

ये पहली बार नहीं है जब पवन सिंह ने किसी अभिनेत्री को बिना उनकी अनुमति के छुआ हो। इससे पहले हरियाणा की डांसर अंजलि राघव को भी पवन ने भरी स्टेज पर प्रमोशन के दौरान गलत तरीके से छुआ था। बाद में अंजलि ने सफाई भी दी थी कि उस वक्त उन्हें लगा कि कमर पर कुछ लगा है, इसलिए पवन ऐसा कर रहे हैं, लेकिन बाद में महसूस हुआ कि वहां तो कुछ नहीं था। इस घटना के बाद अंजलि ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कभी न काम करने की बात की थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन यह भी दर्शाती है कि हमारे फिल्मी सितारे अपनी हरकतों के लिए कई बार आलोचना का सामना करते हैं। इस बार पवन सिंह को अपने व्यवहार के लिए फिर से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हमें उम्मीद है कि वे अपनी हरकतों पर ध्यान देंगे।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पवन सिंह का जन्मदिन कब है?
पवन सिंह का जन्मदिन 5 जनवरी को मनाया जाता है।
महिमा सिंह के साथ पवन सिंह की विवादित हरकत क्या थी?
पवन सिंह ने महिमा सिंह के हाथों से केक खाते समय उन्हें असहज किया।
पवन सिंह के साथ पहले भी किसी ने विवाद उठाया है?
हाँ, अंजलि राघव के साथ भी पवन सिंह की हरकतों को लेकर विवाद उठ चुका है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले