बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का काउंटडाउन: पीएम मोदी ने दी चेतावनी

Click to start listening
बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का काउंटडाउन: पीएम मोदी ने दी चेतावनी

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में एक बड़ी रैली में टीएमसी सरकार पर कड़ा हमला किया। उन्होंने बताया कि बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है और महाजंगलराज लाने वालों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।

Key Takeaways

  • बंगाल में बदलाव की मांग बढ़ रही है।
  • टीएमसी सरकार पर कड़े आरोप लगाए गए।
  • महाजंगलराज लाने वालों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।
  • बंगाल की जनता बदलाव के लिए तैयार है।
  • मां दुर्गा का आशीर्वाद भाजपा के साथ है।

कोलकाता, १४ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता के प्रसिद्ध ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने बंगाल की वर्तमान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर जोरदार हमला किया और राज्य में परिवर्तन की आवश्यकता का आह्वान किया।

रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर प्रधानमंत्री ने कहा, "लोगों का उत्साह और जोश स्पष्ट दर्शाता है कि बंगाल के लोगों के मन में क्या चल रहा है और वे किस प्रकार का परिवर्तन चाहते हैं। ब्रिगेड परेड ग्राउंड का इतिहास गवाह है कि जब भी बंगाल ने देश को दिशा दी है, तब यह मैदान बंगाल की आवाज बनकर उभरा है।"

उन्होंने आगे कहा, "इस मैदान से अंग्रेजी शासन के खिलाफ उठी आवाज ने पूरे हिंदुस्तान में एक क्रांति का रूप धारण किया था। यही कारण था कि अंग्रेजों के अत्याचार और लूट का अंत हुआ। आज, एक बार फिर इसी ब्रिगेड ग्राउंड से नए बंगाल की क्रांति का आगाज़ हो गया है।"

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में राज्य की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब हर जगह परिवर्तन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा, "बंगाल में परिवर्तन की आवश्यकता अब दीवारों पर भी लिखा जा चुका है और यह बंगाल के लोगों के दिलों में भी गहराई से बस चुका है। अब बंगाल में दमनकारी सरकार का अंत होगा और महाजंगलराज का खात्मा होगा। इसलिए बंगाल के हर कोने से आवाज उठ रही है, 'चाई भाजपा सरकार, अबकी बार।'

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने रैली को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए। टीएमसी ने रैली में आने वाले लोगों को अपमानित करने के लिए उन्हें चोर कहा, लेकिन बंगाल की जनता जानती है कि असली चोर कौन हैं। उन्होंने कहा, "टीएमसी ने शुक्रवार को इस रैली में आने वाले सभी लोगों को चोर कहकर गालियाँ दीं, लेकिन बंगाल की समझदार जनता जानती है कि असली चोर कौन हैं। अपनी कुर्सी को खोते देखकर यहाँ की दमनकारी सरकार बौखला गई है।"

उन्होंने कहा कि रैली में लोगों को आने से रोकने के लिए प्रशासन ने कई बाधाएँ खड़ी कीं। पुलों को बंद कर दिया गया, गाड़ियों को रोका गया, ट्रैफिक जाम किया गया और भाजपा के झंडे और पोस्टर तक हटाए गए।

उन्होंने कहा, "आज भी इस सभा को रोकने के लिए दमनकारी सरकार ने सारे हथियार निकाल लिए हैं। आप लोगों को आने से रोकने के लिए पुल बंद कर दिए, गाड़ियों को रुकवा दिया, ट्रैफिक जाम कराया और भाजपा के झंडे-पोस्टर फड़वा दिए, लेकिन आज के इस जनसैलाब को वे रोक नहीं पाए।"

अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का समय अब समाप्त होने वाला है। राज्य में कानून का राज लौटने वाला है और जो भी कानून तोड़ेगा या अत्याचार करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा, "बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। वो दिन दूर नहीं जब बंगाल में फिर से कानून का राज स्थापित होगा। जो कानून तोड़ेगा और जो अत्याचार करेगा, उसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। चुन-चुनकर सभी जुल्मों का हिसाब लिया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, अब परिवर्तन की आंधी को नहीं रोका जा सकता। मां दुर्गा का आशीर्वाद भाजपा और एनडीए के साथ है और यही आशीर्वाद बंगाल में परिवर्तन की शक्ति बनेगा।

--आईएएनस

वीकेयू/पीएम

Point of View

जबकि टीएमसी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह भाषण भाजपा की चुनावी रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है।
NationPress
15/03/2026

Frequently Asked Questions

पीएम मोदी ने किस स्थान पर रैली की?
पीएम मोदी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर रैली की।
रैली में पीएम मोदी ने किस सरकार पर हमला किया?
पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला किया।
महाजंगलराज का क्या मतलब है?
महाजंगलराज का मतलब है कानून व्यवस्था का न होना और अत्याचार का बढ़ना।
क्या पीएम मोदी ने बदलाव की संभावना जताई?
हाँ, पीएम मोदी ने बंगाल में परिवर्तन की आवश्यकता की बात की।
रैली में भीड़ के बारे में पीएम मोदी का क्या कहना था?
पीएम मोदी ने कहा कि भीड़ का उत्साह यह दर्शाता है कि लोग बदलाव चाहते हैं।
Nation Press