30 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम मोदी का मां हीराबेन से गहरा लगाव है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी का मां हीराबेन से गहरा लगाव है?

सारांश

पीएम मोदी के मां हीराबेन के प्रति गहरे लगाव की एक और कहानी सामने आई है। शिमला के रोड शो के दौरान हुए एक विशेष घटना ने उनकी मां के प्रति उनके प्यार को और भी मजबूती से दर्शाया। जानिए इस भावुक किस्से के बारे में।

मुख्य बातें

पीएम मोदी का अपनी मां के प्रति गहरा लगाव शिमला के रोड शो की भावुक घटना प्रोटोकॉल को तोड़कर संवेदनशीलता कलाकार अनु यादव का योगदान परिवार के महत्व को दर्शाती कथा

नई दिल्ली, 18 जून (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का जन्म जयंती आज है। इस विशेष अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'मोदी स्टोरी' अकाउंट से एक भावुक वीडियो संदेश साझा किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश की एक महिला कलाकार अनु यादव ने एक घटना बताई, जो दर्शाती है कि पीएम मोदी का अपनी मां के प्रति कितना गहरा लगाव था।

अनु यादव ने वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी पुरानी यादों का जिक्र किया। उन्होंने बताया, "एक बार जब पीएम मोदी का शिमला में कोई रोड शो हुआ, तब मैंने और मेरे पति ने उन्हें कुछ उपहार देने का निर्णय लिया। हम चाह रहे थे कि एक कलाकार के रूप में हम उन्हें कोई कलाकृति भेंट करें। हमारे मन में यह तय करना कठिन था कि क्या देना है, अंत में हमने पीएम मोदी और उनकी मां का एक साथ पोर्ट्रेट देने का निर्णय लिया।"

अनु ने कहा, "हमने उस पोर्ट्रेट को एक ही दिन में तैयार किया और रोड शो में भाग लिया, लेकिन प्रोटोकॉल के चलते हम पीएम मोदी को यह गिफ्ट कैसे दें, यह एक नई चुनौती थी। मन में निराशा थी कि क्या हम उन्हें गिफ्ट दे पाएंगे?"

उन्होंने बताया कि रोड शो में हजारों लोग थे, जो पीएम मोदी का स्वागत कर रहे थे। हमारे पास सिर्फ एक ही रास्ता था, हम पोर्ट्रेट को लोगों के बीच में दिखाते हुए खड़े हो गए। जब पीएम मोदी की नजर उस पर पड़ी, तो उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और प्रोटोकॉल तोड़ते हुए हमारे पास आए।"

"पीएम मोदी ने हमसे पोर्ट्रेट लिया, हमसे बातचीत की और आशीर्वाद दिया। वह पल मेरे लिए अविस्मरणीय था। पीएम मोदी उस समय भावुक भी थे और खुश भी। बहुत से लोगों ने हमें बताया कि पीएम मोदी आमतौर पर किसी का गिफ्ट नहीं लेते हैं, लेकिन उन्होंने यह लिया, जो दर्शाता है कि उनकी मां के प्रति उनका लगाव कितना गहरा है।"

इसके अलावा, 'एक्स' पर 'मोदी आर्काइव' अकाउंट से पीएम मोदी की अपनी मां के साथ चार तस्वीरें साझा की गई हैं। इनमें से दो तस्वीरों में हीराबेन पीएम मोदी को दुलारते हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि एक में पीएम मोदी उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर हीराबेन के युवावस्था की है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी दर्शाती है कि एक नेता और उसके परिवार के बीच का संबंध कितना महत्वपूर्ण होता है। यह हमारे समाज में परिवार के महत्व को फिर से रेखांकित करता है।
RashtraPress
30 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम मोदी का मां हीराबेन से क्या संबंध है?
पीएम मोदी का मां हीराबेन से गहरा लगाव है, जो उनकी भावनाओं और संबंधों को दर्शाता है।
क्या पीएम मोदी ने कभी किसी का गिफ्ट नहीं लिया?
हां, आमतौर पर पीएम मोदी किसी का गिफ्ट नहीं लेते, लेकिन उन्होंने इस अवसर पर एक खास गिफ्ट लिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले