पीएम मोदी ने चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़कर बनाए नए मील के पत्थर

Click to start listening
पीएम मोदी ने चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़कर बनाए नए मील के पत्थर

सारांश

पीएम नरेंद्र मोदी ने 8,931 दिन की अवधि में देश की सेवा कर नई ऊँचाइयाँ छुई हैं। गुजरात भाजपा के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला है। जानिए इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे की कहानी।

Key Takeaways

  • पीएम मोदी ने 8,931 दिन की सेवा के साथ नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
  • उन्होंने पवन चामलिंग के रिकॉर्ड को तोड़ा।
  • उनकी लोकप्रिय योजनाएँ देश में विकास को बढ़ावा दे रही हैं।
  • जनता का समर्थन उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी ताकत है।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया गया है।

गांधीनगर, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में निर्वाचित सरकार के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख बन गए हैं। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को मिलाकर कुल 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं। यह जानकारी गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने गुरुवार को दी।

गांधीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने पवन कुमार चामलिंग का 8,930 दिनों का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। साथ ही, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों के कार्यकाल को भी पार कर लिया है। वह गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री भी रहे हैं।

विश्वकर्मा ने इस उपलब्धि को केवल समय का रिकॉर्ड नहीं, बल्कि जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 24 वर्षों में पीएम मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा और समर्पण से भरा रहा है।

उन्होंने याद दिलाया कि जब उन्होंने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला, तब राज्य कच्छ भूकंप के बाद कई चुनौतियों से जूझ रहा था। इसके बावजूद राज्य ने तेजी से पुनर्निर्माण और विकास किया।

उन्होंने मोदी सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे ‘ज्योतिग्राम योजना’ और ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट’ का जिक्र करते हुए कहा कि इन पहलों ने निवेश और विकास को गति दी। स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा क्षेत्रों में भी कई सुधार हुए, जिन्हें उन्होंने “विकास मॉडल” बताया।

प्रधानमंत्री के रूप में 2014 से अब तक के कार्यकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘स्टैंड अप इंडिया’ जैसी योजनाओं को रोजगार और निवेश बढ़ाने वाला बताया। साथ ही ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’, ‘उज्ज्वला योजना’, ‘आयुष्मान भारत’ और ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ जैसी योजनाओं को गरीबों और किसानों के लिए लाभकारी बताया।

उन्होंने कहा कि जनधन-आधार-मोबाइल (जेएएम) प्रणाली के जरिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर को मजबूत किया गया है और देश में सड़कों, हवाई अड्डों और मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है।

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने उरी और पुलवामा हमलों के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयरस्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने कड़ा रुख अपनाया है।

विश्वकर्मा ने यह भी कहा कि पीएम मोदी को 29 से अधिक देशों द्वारा सम्मानित किया गया है और उन्होंने 19 विदेशी संसदों को संबोधित किया है, जो भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता है। कोरोना महामारी के दौरान भारत ने बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया और कई देशों को वैक्सीन भी उपलब्ध कराई।

उन्होंने विपक्ष पर व्यक्तिगत हमले करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ने अपने समर्थन और वोट के जरिए ऐसे आरोपों का जवाब दिया है।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार और संस्था हैं।”

Point of View

NationPress
26/03/2026

Frequently Asked Questions

पीएम मोदी ने कितने दिन सेवा दी है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 8,931 दिन सेवा दी है।
क्या पीएम मोदी ने किसी रिकॉर्ड को तोड़ा है?
हाँ, उन्होंने पवन कुमार चामलिंग का 8,930 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ा है।
पीएम मोदी की प्रमुख योजनाएँ कौन सी हैं?
पीएम मोदी की प्रमुख योजनाओं में 'मेक इन इंडिया', 'स्टार्टअप इंडिया', और 'प्रधानमंत्री आवास योजना' शामिल हैं।
गुजरात में पीएम मोदी का योगदान क्या रहा है?
पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के पुनर्निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
क्या पीएम मोदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है?
जी हाँ, पीएम मोदी को 29 से अधिक देशों द्वारा सम्मानित किया गया है।
Nation Press