25 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया?

सारांश

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जब उन्होंने जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी तरुण भाटी को गिरफ्तार किया। क्या आपको पता है यह घटना कैसे घटी और पुलिस ने इसे सुलझाने में क्या कदम उठाए?

मुख्य बातें

पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई की।
वांछित आरोपी तरुण भाटी को पी-3 गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया।
मुख्य अभियुक्त फराज पहले ही गिरफ्तार हो चुका था।
पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

ग्रेटर नोएडा, 15 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 की पुलिस ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में वांछित आरोपी तरुण भाटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को थाना क्षेत्र के अंतर्गत पी-3 गोल चक्कर से दबोचा गया

इससे पहले इस मामले के मुख्य अभियुक्त फराज को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 12 अक्टूबर की रात की है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि अभियुक्त फराज अपनी ओडी कार बेचने के लिए उसे सेक्टर पी-3 में दिखाने आया था। कार के दाम को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान फराज ने अपने साथी तरुण भाटी और अन्य लोगों को फोन कर मौके पर बुला लिया।

आरोप है कि घटनास्थल पर पहुंचे तरुण भाटी और उसके साथियों ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इतना ही नहीं, जान से मारने की नीयत से अवैध हथियार से फायरिंग भी की गई, जिसमें एक गोली पीड़ित के फोन और पैर में लगी। इसके बाद सभी आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

इस घटना के संबंध में पीड़ित की शिकायत पर थाना बीटा-2 पुलिस ने 13 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी फराज को अगले ही दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी क्रम में फरार चल रहे सह-अभियुक्त तरुण भाटी, पुत्र राजेंद्र सिंह भाटी, निवासी सी-8-1002 सीजीई ए.डब्ल्यू.एच.ओ. केंद्रीय विहार थाना बीटा-2 (ग्रेटर नोएडा) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना बीटा-2 पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन इसे और मजबूत करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
RashtraPress
25 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जानलेवा हमले की घटना कब हुई थी?
यह घटना 12 अक्टूबर की रात को हुई थी।
पुलिस ने आरोपी को कहाँ से गिरफ्तार किया?
पुलिस ने आरोपी तरुण भाटी को पी-3 गोल चक्कर से गिरफ्तार किया।
क्या मुख्य अभियुक्त फराज को गिरफ्तार किया गया था?
हाँ, मुख्य अभियुक्त फराज को घटना के अगले दिन गिरफ्तार कर लिया गया था।
पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्या कर रही है?
पुलिस लगातार दबिश देकर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
क्या घटना में कोई घायल हुआ था?
हाँ, पीड़ित के फोन और पैर में गोली लगी थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले