15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार चुनाव में 'पोलस्ट्रैट' के अनुसार एनडीए को बहुमत मिलने की संभावना है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार चुनाव में 'पोलस्ट्रैट' के अनुसार एनडीए को बहुमत मिलने की संभावना है?

सारांश

क्या बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को बहुमत मिलेगा? जानिए पोलस्ट्रैट के ओपिनियन पोल के अनुसार एनडीए और महागठबंधन के संभावित सीटों का अनुमान। क्या युवा मतदाता महागठबंधन का समर्थन करेंगे? पढ़ें पूरी रिपोर्ट!

मुख्य बातें

एनडीए को 133 से 143 सीटें मिलने का अनुमान है।
महागठबंधन को 93 से 102 सीटें मिल सकती हैं।
युवाओं का झुकाव महागठबंधन की ओर है।
ओपिनियन पोल में 8,42,322 लोगों की राय शामिल है।
एनडीए का वोट प्रतिशत 44.80 फीसदी है।

नई दिल्ली, ४ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव २०२५ में भाजपा नीत एनडीए को मजबूत बहुमत मिलने की संभावना है। पहले चरण के मतदान से पहले जारी 'पोलस्ट्रैट' के ओपिनियन पोल के अनुसार, एनडीए को बिहार में १३३ से १४३ सीटें मिल सकती हैं।

'पोलस्ट्रैट' के ओपिनियन पोल में भाजपा को अकेले ७० से ७२ सीटें, जबकि विपक्षी दलों के 'महागठबंधन' को ९३-१०२ सीटें दी गई हैं।

आंकड़ों के अनुसार, बिहार में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का भी खाता खुल सकता है, जिसे १ से ३ सीटें मिलने की संभावना है।

ओपिनियन पोल में एनडीए के घटक दलों में शामिल जदयू को ५३-५६ सीटें, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को १०-१२ और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) को ०-२ सीटें मिलने की उम्मीद है।

'पोलस्ट्रैट' के ओपिनियन पोल के आंकड़ों के अनुसार, महागठबंधन में शामिल राजद को ६९-७२ सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। ओपिनियन पोल में कांग्रेस को १०-१३, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को १-२, जबकि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) को ०-१ सीट दी गई है।

इसके अलावा, ओपिनियन पोल में एआईएमआईएम को २ से ३ सीटें और जनशक्ति जनता दल को १ सीट दी गई है। १ से २ सीट पर निर्दलीयों को जीत मिलने का अनुमान है।

'पोलस्ट्रैट' के ओपिनियन पोल के अनुसार, बिहार में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आ सकती है। बिहार में एनडीए को बढ़त का श्रेय सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और मजबूत संगठनात्मक मशीनरी को दिया गया है।

ओपिनियन पोल में एनडीए का वोट प्रतिशत ४४.८० फीसदी, जबकि महागठबंधन का वोट प्रतिशत ३८.६० फीसदी दिखाया गया है। ४१ से ५९ आयु वर्ग के लोगों की पहली पसंद एनडीए है। वहीं, २६-४० आयु वर्ग में एनडीए के लिए समर्थन बढ़कर ४३.१८ प्रतिशत हो गया है, जबकि १८-२५ साल के युवाओं की पहली पसंद महागठबंधन है।

महागठबंधन की ओर यह झुकाव बेरोजगारी (३७.९९ प्रतिशत युवाओं के लिए शीर्ष मुद्दा है) को लेकर युवाओं की बढ़ती चिंताओं के अनुरूप देखा गया है।

'पोलस्ट्रैट' ने ओपिनियन पोल में बिहार के ८,४२,३२२ लोगों की राय को शामिल किया है।

इसके अलावा 'चाणक्य' के ओपिनियन पोल में भी एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। 'चाणक्य' ने अपने ओपिनियन पोल में एनडीए को १२८ से १३४ सीटें, जबकि महागठबंधन को १०२ से १०८ सीटें दी हैं। एआईएमआईएम वाले जीडीए गठबंधन को ३ से ६ सीट मिल सकती हैं, वहीं अन्य को २ से ३ सीटें दी गई हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बिहार चुनाव में एनडीए और महागठबंधन दोनों के बीच की प्रतिस्पर्धा ने राजनीतिक परिदृश्य को और अधिक रोचक बना दिया है। हालांकि, युवा मतदाताओं के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि उनका वोट बैंक चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकता है।
RashtraPress
15 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पोलस्ट्रैट के ओपिनियन पोल में एनडीए को कितनी सीटें मिलने की संभावना है?
पोलस्ट्रैट के ओपिनियन पोल के अनुसार, एनडीए को बिहार में 133 से 143 सीटें मिलने की संभावना है।
महागठबंधन को कितनी सीटें मिल सकती हैं?
महागठबंधन को 93 से 102 सीटें मिलने का अनुमान है।
युवाओं का वोट किस ओर झुकाव दिखा रहा है?
युवाओं का झुकाव महागठबंधन की ओर है, मुख्य रूप से बेरोजगारी मुद्दे को लेकर।
ओपिनियन पोल में कितने लोगों की राय शामिल की गई है?
पोलस्ट्रैट ने ओपिनियन पोल में बिहार के 8,42,322 लोगों की राय को शामिल किया है।
चाणक्य के ओपिनियन पोल में एनडीए को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है?
चाणक्य के ओपिनियन पोल में एनडीए को 128 से 134 सीटें मिलने का अनुमान है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले