27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की?

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस भेंट का राजनीतिक महत्व है, क्योंकि उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जानें इस महत्वपूर्ण मुलाकात के पीछे की कहानी और आगामी चुनाव प्रक्रिया के बारे में।

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई।
उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है।
चुनाव आयोग ने मतदान की तिथि 9 सितंबर निर्धारित की है।
मुलाकात में राजनीतिक स्थिरता पर चर्चा हुई।
पहली बार ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी गई।

नई दिल्ली, ३ अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। हालाँकि, इस चर्चा के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

राष्ट्रपति के सोशल मीडिया हैंडल एक्स से रविवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बीच हुई मुलाकात की तस्वीर भी शेयर की गई, जिसमें वे दोनों चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स हैंडल से तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।"

पीएम मोदी और राष्ट्रपति के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब भारत के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है।

चुनाव आयोग ने १ अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के अनुसार, उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान आगामी ९ सितंबर को कराया जाएगा।

चुनाव आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, ७ अगस्त को चुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी की जाएगी। इसके बाद इच्छुक उम्मीदवार २१ अगस्त तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच २२ अगस्त को की जाएगी।

इससे पहले, १६ जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। यह मुलाकात संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले हुई थी। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर बैठक की तस्वीरें साझा की गई थीं।

इसके अलावा, ७ मई को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी और उन्हें 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में जानकारी दी थी। इस अभियान में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई आतंकी ठिकानों को बर्बाद किया था।

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पोस्ट में बताया था, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में जानकारी दी।"

संपादकीय दृष्टिकोण

यह मुलाकात लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के बीच संवाद, राजनीतिक स्थिरता और आगामी चुनावों के संदर्भ में महत्वपूर्ण है। इस समय हमें एकजुटता और समर्पण की आवश्यकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की मुलाकात का उद्देश्य क्या था?
इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य विभिन्न राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा करना था, खासकर उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया के संदर्भ में।
उपराष्ट्रपति चुनाव कब होंगे?
उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को होंगे, और इसके लिए मतदान किया जाएगा।
क्या इस मुलाकात में कोई खास मुद्दे उठाए गए?
हालांकि चर्चा के विषयों के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन यह मुलाकात राजनीतिक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले